WOMEN DAY

  • Women’s day: महिला दिवस पर महिला पुलिस के हाथों में रही यातायात की कमान

    सतना ।।अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सतना शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सतना पुलिस की महिला अधिकारियों एवं पुलिस कर्मी ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था संभाली। सिविल लाइन चौराहे, सर्किट हाउस चौराहे, सेमरिया चौक में डीएसपी किरण कैरो,

    ख्याति मिश्रा के निर्देशन और उपस्थिति में महिला पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिस के साथ शहर के सभी चौराहों में ड्यूटी कर शहर की यातायात व्यवस्था का सुचारू और सुगम बनाने में योगदान दिया। कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के लगभग सभी चौराहें पहुंचकर महिला पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।

Back to top button