उमरिया। उमरिया जिले (Umaria district) के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर (deputy ranger) की हार्ट अटैक (heart attack) से मौत (Death) हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे।
Umariya news
MP: उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्टअटैक से मौत
खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह आज सुबह फ्रेस होने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वे बाहर नही निकले। बहुत देर हुई तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे टॉयलेट भीतर से बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अवधेश कुमार भीतर गिरे पड़े थे।तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेजा गया। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं।Umaria News :महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Umaria News :मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी नहीं रूक रही है। ताजा मामला उमरिया जिले के करकेली का है जहां महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Photo satna times आरोपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बैरवा के सरपंच प्रमोद यादव से एसबीएम की राशि आहरत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्ती द्वारा इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त को की गई थी।
रीवा लोकायुक्त ने करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी आकांक्षा पांडे सब इंस्पेक्टर लोकायुक्त ने दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते है
पुलवामा अटैक पर प्राचार्य के बिगड़े बोल: कहा- न्यूज़ देखते हो कितनी शहादतें होती है, क्या रोज मनाओगे श्रद्धांजलि सभा, VIDEO वायरल
उमरिया। आज पूरा देश पुलवामा (Pulwama) के शहीदों की श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के उमरिया जिले (Umaria) में छात्र छात्राओं ने देश के अमर सपूतों को याद करने के लिए श्रद्धांजलि सभा (Shradhanjali Sabha) का आयोजन किया था। लेकिन महाविद्यालय (University) के प्राचार्य (Principal) को यह बात नागवार गुजरी और क्लास रूम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देना तो दूर प्राचार्य महोदय ने जुबानी गोले दागने चालू कर दिए। जिसका वीडियो (Video) भी सामने आया है।
यह पूरा मामला नौरोजाबाद (Nowrozabad)के नवीन शासकीय महाविद्यालय का है। वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो में सुना जा सकता है कि प्राचार्य छात्रों से कह रहे हैं कि न्यूज़ (News) देखते हो कितने सैनिक रोज शहीद होते है क्या रोज-रोज श्रंद्धाजलि करोगे।
प्राचार्य यही नहीं रुके बल्कि बच्चों को अनुमति के बिना कार्यक्रम करने की हिम्मत कैसे हो गई यह भी कहते सुने जा सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि आज ही के दिन 4 साल पहले 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक आतंकी (Terrorists) ने पुलवामा में CPRF के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद (40 soldiers martyred) हो गए थे। ये हमला आज ही के एक दिन यानी 14 फरवरी (February 14) को दोपहर करीब 3 बजे हुआ था।source lalluram