SDM inspected paddy production center Oorti

  • एसडीएम ने धान उर्पाजन केन्द्र ऊर्ती का किया निरीक्षण

    सिंगरौली, मध्यप्रदेश।। एसडीएम सिंगरौली राजेश शुक्ला के धान उपार्जन केन्द्र उर्ती का औचक निरीक्षण कर उपस्थित किसानो संवाद किया गया।
    एसडीएम ने उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा व उठाव आदि के संबंध में जानकारी ली। तथा उपार्जन केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।

    Image credit by social media

    उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र केवल पंजीकृत किसानो की धान खरीदी करे। उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से भी चर्चा की। एवं निर्देश दिये कि उपार्जन केन्द्र में किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसकी विशेष निगरानी रखे। उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदनो की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। इसके साथ ही किसानो के छाया पानी आदि की भी उचित व्यवस्था कराये।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

Back to top button