Satna News: Message of voter awareness given by lighting 17 thousand lamps

  • Satna News :17 हजार दीप जलाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    सतना,मध्यप्रदेश।। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार सतना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में   बिरला रोड़ स्थित संतोषी माता तालाब पर 17 हजार मिट्टी के दीपों से दीपदान कर मतदान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा सहित सभी अधिकारियों ने पहले दीपदान किया।

    Image credit. By social media

    तदुपरांत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। दीपदान में संतोषी माता तालाब परिसर को दीप मालिकाओं से सजाया गया तथा विधानसभा निर्वाचन 2023 और सतना तथा मतदान दिवस 17 नवंबर को रेखांकित किया गया। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. परीक्षित झाड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

    इसे भी पढे – त्योहारों के चलते यात्री वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, अक्टूबर में 3.8 लाख से ज्यादा यात्री वाहन बिके 

    इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप सौरभ सिंह, डिप्टी कमिश्नर भूपेन्द्र देव परमार एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी एवं भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य बृजेश द्विवेदी सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Back to top button