Satna news hindi

  • सतना में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए ससुराल वालों ने मांगे 4 लाख,जाने मामला!

    Satna News Today :सतना के कोठी कस्बे में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 27 वर्षीय नेहा पांडेय ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नेहा की शादी चार साल पहले कोठी निवासी मनीष पांडेय से हुई थी, जो मुंबई में नौकरी करता है।

    सतना में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या: बेटी की शादी के लिए ससुराल वालों ने मांगे 4 लाख, पति की पिटाई के बाद खाया जहर
    सतना में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

    नेहा के ससुर नरेंद्र पांडेय ने अपनी पोती की शादी के लिए नेहा के पिता श्रवण कुमार से चार लाख रुपये की मांग की थी। आर्थिक तंगी के कारण श्रवण कुमार ने केवल 50 हजार रुपये ही दे पाए।

    नेहा पर लगातार पिता से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। 20 मार्च को उसका पति मनीष भी मुंबई से घर लौटा था। शुक्रवार को मनीष ने नेहा की बेरहमी से पिटाई की। उसी शाम नेहा अपने कमरे में बेहोश मिली। परिजन उसे तुरंत कोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतका की मां माया पांडेय के अनुसार, नेहा के ससुर नरेंद्र पांडेय लगातार उनका और उनके पति का आधार कार्ड मांग रहे थे, लेकिन नेहा ने अपनी मां को आधार कार्ड न देने के लिए कहा था। जहर खाने से कुछ देर पहले नेहा ने अपनी मां को पति द्वारा की गई पिटाई की जानकारी दी थी।



    इसके कुछ ही समय बाद ससुराल से फोन आया कि नेहा ने जहर खा लिया है।फिलहाल, कोठी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पानी से भरे ड्रम में डूबा 13 वर्षीय बच्चा, एक घंटे बाद मां ने देखा तो मची चीख-पुकार, शादी वाले घर में छाया मातम

    Satna News MP :मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को हुई एक दुखद घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय किशोर की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत के बाद शादी वाले घर परिवार समेत गांव में मातम पसर गया है।

    Satna News :दरअसल, सतना जिले के रैगांव चौकी अंतर्गत धौरहरा में 13 वर्षीय अंश पिता विनोद विश्वकर्मा की पानी से भरे ड्रम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे, अंश घर के आंगन में रखे ड्रम से बाल्टी में पानी निकाल रहा था। पानी कम होने के बाद अंश ने बाल्टी रखकर चढ़कर पानी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ड्रम के अंदर घुस गया। युवक गिरने के दौरान ड्रम का ढक्कन भी झटके से बंद हो गया।



    करीब 1 घण्टे तक डूबा रहा अंश

    Satna News मिली जानकारी अनुसार घर मे 2 मार्च की शादी थी और घर के सभी लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। उसी दौरान अंश पानी निकालने गया तभी। ड्रम ऊंचे में रखा हुआ था। इसके चलते अंश ने पैरों के नीचे बाल्टी रखने के बाद उसमें चढ़कर पानी निकालने लगा। झुके होने के कारण वह ड्रम में गिर गया। जिस समय हादसा हुआ वहां कोई मौजूद नहीं था।

    बेटे को तैरता देख मां की निकली चीख

    करीब एक घण्टे जब अंश पानी मे डूबा रहा। ढक्कन बंद होने से वह किसी को भी बुला नहीं पाया। करीब एक घंटे बाद अंश की मम्मी पानी निकालने ड्रम के पास गई। उसने ड्रम खोलकर जैसे ही पानी निकालने के लिए झुके तो देखा कि अंश का सिर पानी में डूबा मिला। यह देखते ही घर वालो में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



    मृतक के भाई लौकुश ने बताया कि पानी से भरा हुआ ड्रम रखा हुआ था।यह पानी निकाल रहा था तभी उसी में घुस और ऊपर से ढक्कन बन्द हो गया। करीब एक घण्टे बाद जब मम्मी पानी निकालने गयी। ड्रम खोलते ही देखी तो अंश पानी मे घुसा हुआ था। घटना के समय बाकी लोग घर से बाहर थे। हादसा का पता चलने के बाद सभी पहुंचे हैं।

  • Satna News :राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर के मार्गदर्शन में रिव्यू पेपर प्रकाशित

    Satna News MP :राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ,फैकल्टी ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डॉ.सूर्य प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में फार्मेसी फैकल्टी नेहा गोयल और उपेंद्र तिवारी बी. फार्मेसी फाइनल ईयर स्टूडेंट 2024 का रिव्यू पेपर प्रकाशित हुआ है। इनका विषय इंडियन मेडिसिनल प्लांट यूटिलाइज्ड इन ट्रेडीशनल मेडिसिन फॉर द मैनेजमेंट ऑफ डायबिटीज है।

    राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. सूर्य प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में फैकल्टी नेहा गोयल और स्टूडेंट ने इस रिव्यू पेपर पर मौलिक लेखन कार्य किया है। डॉ. सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ बायोलॉजी फार्मेसी एंड एलाइड साइंसेज के अक्टूबर 2024 अंक में इसे प्रकाशित किया गया है। यह जर्नल वेव ऑफ साइंस इंडेक्स्ड है। रिव्यू पेपर का आईएसएस नंबर 2277,4998 है । उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर, मधुमेह एक बहुत ही प्रचलित और खतरनाक चयापचय रोग है। यह भयानक बीमारी दुनिया भर में मौजूद है और तेजी से मानव स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। मधुमेह एक सामूहिक शब्द है जो चयापचय संबंधी बीमारियों की एक श्रृंखला के लिए है, जो उच्च रक्त शर्करा के स्तर की विशेषता है।



    जो इंसुलिन और ग्लूकोज दोनों के संश्लेषण, कार्य या परस्पर क्रिया में विसंगतियों के कारण होता है। दुनिया भर में पारंपरिक हर्बल दवाओं का उपयोग करके मधुमेह का इलाज किया जाता रहा है। हालाँकि चिकित्सा में कई तरह की दवाएँ और पॉली-हर्बल पौधे इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन कई जड़ी-बूटियाँ मधुमेह का सफलतापूर्वक इलाज और प्रबंधन करने के लिए पहचानी जाती हैं, और उनके कोई प्रतिकूल दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं। इंसुलिन जैसी सिंथेटिक मौखिक हाइपोग्लाइसेमिक दवाएँ मधुमेह के लिए मानक चिकित्सा हैं और हाइपरग्लाइसेमिया को कम करने में सफल हैं। हालाँकि, उनके बहुत सारे नकारात्मक दुष्प्रभाव हैं और वे वास्तव में मधुमेह की समस्याओं के विकास को धीमा नहीं करते हैं।



    यह उन व्यक्तियों की बढ़ती संख्या का प्राथमिक कारण है जो कम दुष्प्रभाव वाली या बिल्कुल भी दुष्प्रभाव न होने वाली वैकल्पिक दवाओं की तलाश कर रहे हैं। इस लेख में विभिन्न प्रलेखित मधुमेह विरोधी औषधीय पौधों और व्यावसायिक रूप से उपलब्ध पौधे-आधारित पॉली-हर्बल हर्बल तैयारियों का अवलोकन प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन में डॉ. सूर्य प्रकाश गुप्ता और सहकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • एकेएस के सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक संजय लिल्हारे व डॉ.डी.पी.चतुर्वेदी का पेटेंट प्रकाशित

    Satna News :एकेएस कृषि संकाय के सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक संजय लिल्हारे व डॉ. डी.पी.चतुर्वेदी ने स्वचालित ओस सिंचाई प्रणाली उपकरण डिजाइन का पेटेंट प्रकाशित करने में सफलता पाई हैI इस उपकरण का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचे, जिससे वाष्पीकरण, अपवाह और अति छिड़काव न्यूनतम हो जायेगा I कृषि सिंचाई के क्षेत्र मे इसका महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।

    एकेएस के सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक संजय लिल्हारे व डॉ.डी.पी.चतुर्वेदी का पेटेंट प्रकाशित।

    यह माडल किसान भाइयों के लिए सिंचाई में सुगमता पर आधारित है। पेटेंट प्रकाशन पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ विभाग अधिष्ठाता प्रो.एस.एस.तोमर, प्रो.टी.सिंह, प्रो.वी डी.द्विवेदी व कृषि संकाय के उनके सहकर्मियों ने सहर्ष बधाई दी तथा दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

  • एकेएस के फार्मेसी फैकल्टी नीलम सिंह ने तैयार की पंचकोला घनवटी, प्रिपरेशन एंड इवोल्यूशन ऑफ आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन पर पेपर भी पब्लिश

    Satna News :एकेएस के फार्मेसी फैकल्टी नीलम सिंह ने डॉ सूर्य प्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पंचकोला घनवटी तैयार की है। इसके प्रिपरेशन एंड इवोल्यूशन ऑफ आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन पर उन्होंने पेपर भी पब्लिश करने में सफलता प्राप्त की है। इस बारे में जानकारी देते हुए फार्मेसी संकाय के डायरेक्टर डॉ.सूर्य प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकोला घनवटी में पिपली, पिपली मूला,सोंठ, चित्रक और काव्या का इस्तेमाल करते हुए पांच की संख्या को ध्यान में रखकर नाम दिया गया है।

    एकेएस के फार्मेसी फैकल्टी नीलम सिंह ने तैयार की पंचकोला घनवटी। प्रिपरेशन एंड इवोल्यूशन ऑफ आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन पर पेपर भी पब्लिश

    उनका पेपर इंटरनेशनल जर्नल और बायोलॉजी फार्मेसी एंड एलाइड साइंसेज के वॉल्यूम 13, अक्टूबर अंक में प्रकाशित हुआ है। जिसका आईआईएस नंबर 2277 4998 है। नीलम सिंह ने बताया कि इस वटी का इस्तेमाल एनाल्जेसिक,कब्ज,पेट में सूजन,आंतों में दर्द, भूख न लगने के इलाज में किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

  • सतना में अज्ञात बदमाशों ने महिला के सूने घर को बनाया निशाना, जेवर और नकदी ले उड़े चोर

    Satna News Today : मध्य प्रदेश का सतना जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं सामने आती है। लगातार बढ़ रही आपराधिक मामले को लेकर पुलिस भी चिंतित है। यह उनके लिए गंभीर विषय भी बनता चला जा रहा है। लोग चंद घंटे के लिए भी घर पर ताला लगा कर बाहर जाना सेफ नहीं समझते।

    सतना में अज्ञात बदमाशों ने महिला के सूने घर को बनाया निशाना, जेवर और नकदी चुरा ले गए
    सतना में अज्ञात बदमाशों ने महिला के सूने घर को बनाया निशाना, जेवर और नकदी ले उड़े चोर

    हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद है।ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब अज्ञात बदमाशों ने महिला के सूने घर को अपना निशाना बनाया।



    दरअसल, मामला शहर के वार्ड नंबर 4 बगहा का है। जब अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के सोने घर में चोरी की। इस दौरान चोरों ने 79,000 की नगदी और जेवर पर कर दिए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी का पता सुबह चला जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर के दरवाजों का ताला टूटा हुआ देखा।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    इसके बाद फौरन थाने में इसकी खबर की गई। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बता दें कि घर की मालकिन शशि त्रिपाठी जबलपुर गई थी और इस घर में वह अकेली रहती हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाशों को देखा है, जिसके लिए मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया है।

    आरोपियों की तलाश शुरू

    प्रारंभिक जांच में 79000 नगद सोने की बालियां, चांदी की पायल समेत कुल ₹50000 के गहने चोरी होने की बात सामने आई है। खबर मिलते ही शशि त्रिपाठी जबलपुर से वापस लौट आई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Satna Accident :सड़क पर फैले गोबर के कारण एक के बाद एक साथ भिड़ गयी तीन कार, एक कि मौत, दो घायल

    Satna Accident News :एमपी के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ देर रात जिले के रामवनगमन पथ पर हुए भीषण हादसे में 3 वाहनो की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि इस घटना में 3 लोग घायल हो गए है।वही हादसे में एक गम्भीर रूप से घायल हुए कार चालक की मौत हो गई है। बांकी घायलों का अस्पताल जिला अस्पताल में जारी है।

    सड़क पर फैले गोबर के कारण एक के बाद एक साथ भिड़ गयी तीन कार, एक कि मौत, दो घायल
    सड़क पर फैले गोबर के कारण एक के बाद एक साथ भिड़ गयी तीन कार -Satna Times

    दरअसल मामला एमपी के सतना से मैहर के लिए बने रामवन गमन पथ का है। जहाँ रामवन गमन पथ में ऊँचेहरा के तिघरा से कुछ ही दूरी पर मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क में गोबर पड़े होने के कारण एक साथ तीन वाहनो में जबरजस्त टक्कर हो गई। लोगो के मुताबिक हादसा सड़क पर पड़े गोबर की वजह से हुआ है। गोबर में गाड़ियां स्लिप हो कर एक दूसरे से टकराती चली गई।और यह भीषण हादसा हो गया।इस हादसे में कार क्रमांक MP 19 CB 9771 चला रहे बबलू दाहिया (46 वर्ष) निवासी कटिया को गंभीर चोटें आई जिनको बिरला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई।

    शव रखकर परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

    वही जब परिजनों को सूचना मिली कि बिरला अस्पताल में बबलू दाहिया की मौत हो गयी तभी परिजनों ने बबलू दाहिया के शव को थाने के बाहर रख कर हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने किया है। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिजन मान गए।

    घायलों का उपचार अस्पताल में जारी

    वही मिली जानकारी अनुसार कार सवार 2 अन्य घायलों में बीडी झलवानी एवं संजय झलवानी दोनो निवासी सतना के बताए जा रहे है। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दोनों कार सवार मैहर से सतना आ रहे थे। अन्य कारे मामूली छतिग्रस्त होने के कारण रात में ही मौके से चली गई है।

    गोबर में स्लिप होकर पलट गई कार

    वही घायल बीडी झलवानी ने बताया कि रामवन पथ गमन पर करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर बहुत ज्यादा गोबर और कीचड़ पड़ा हुआ था।हमारी गाड़ी गोबर में स्लिप होकर पलट गई।6 गाड़ियों का एक्सीडेंट तो वहां पर हमारे सामने हो चुका था।जिनको एम्बुलेंस लेकर जा रही थी। गांव के लोग वहां पर टार्च लेकर आये थे।और वाहन चालकों को रोककर सचेत कर रहे थे।हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने देर रात जेसीबी की मदद से गोबर को सड़क के किनारे करवाया है।

  • Satna News : क्रिकेट में नागौद का लाल नेपाल में करेगा धमाल

    Satna News : सतना जिले के युवाओं के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है समय-समय पर जिले के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जिले का परचम लहराया है. उपलब्धि के इसी क्रम को जिले के नागौद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरी के निवासी आराध्य त्रिपाठी ने बढ़ाया है.

    Satna News : क्रिकेट में नागौद का लाल नेपाल में करेगा धमाल
    Satna News : क्रिकेट में नागौद का लाल नेपाल में करेगा धमाल

    आराध्य का चयन ‘भारतीय टेनिस बॉल अंदर– 19 क्रिकेट’ मैं हुआ है, और अब वह नेपाल में सतना जिले का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. बता दें आराध्य त्रिपाठी पुत्र श्री बालकृष्ण त्रिपाठी नागौद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरी के निवासी है, आराध्य के पिता नागौद न्यायालय में अपर लोक अभियोजक पद पर पदस्थ हैं और इनकी माता डॉ शिखा त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफेसर हैं.

    Satna News : क्रिकेट में नागौद का लाल नेपाल में करेगा धमाल
    Satna News : क्रिकेट में नागौद का लाल नेपाल में करेगा धमाल

    आराध्य नेपाल के पोखरा में होने जा रहे “अंडर-19 साउथ एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 -25” में भारतीय टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे, यह टूर्नामेंट दिनांक 29 दिसंबर 2024 से दिनांक 1 जनवरी 2025 तक खेला जाएगा.

    आराध्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच सौरभ सिंह बघेल को दिया है और बड़े भाई आरग्य त्रिपाठी को अपना मार्गदर्शक बताया है. उन्होंने अपनें मित्रों को भी अपनी सफलता का भागीदार बताया है, आराध्य की इस सफलता पर उनके नाना -नानी डॉ. वाई डी त्रिपाठी , श्रीमती नर्मदा त्रिपाठी एवं परिवार के सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Satna News :डॉ रिषभ ने प्राप्त की पीडियाट्रिक सर्जरी में एमसीएच की डिग्री,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की डिग्री

    सतना,मध्यप्रदेश।। जिले के ख्याति प्राप्त डॉक्टर बीएल पटेल के बेटे डॉ रिषभ पटेल ने पीडियाट्रिक सर्जरी में एमसीएच (मास्टर ऑफ सुपर स्पेशलटी) की डिग्री प्राप्त कर ली। विगत दिनों डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें डिग्री प्रदान की। यह सतना जिले के लिए गौरव की बात है। पीडियाट्रिक सर्जरी में बेहद गिने चुने नाम होंगे।

    जिसमें से एक नया नाम सतना निवासी डॉ रिषभ पटेल का जुड़ गया है। वर्तमान समय में डॉ रिषभ पटेल डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में सर्जन कंसल्टेंट के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित है। डॉ रिषभ की सफलता पर पिता डॉ बीएल पटेल, डॉ एनके नेमा, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला सहित सभी शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

  • Nagod में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें हुई खराब, पसरा अंधेरा, जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

    Satna News :स्मार्ट सिटी सतना से 25 किलोमीटर दूर स्थित तहसील नागौद की जिले में अक्सर चर्चा बनी रहती है, तहसील नागौद आज किसी शहर से कम नहीं है, शासन–प्रशासन नागौद के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, लेकिन हाल ही में आई एक खबर ने नागौद के शासन प्रशासन के विकास कार्य पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.

    दरअसल तहसील नागौद में बस स्टैंड से पन्ना को जाने वाली सड़क के में लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है आने जाने वाले राहगीरों को अंधेरे के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन दिनों त्यौहार का माहौल है आलम ऐसा है कि कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं इस अंधेरे पर होती रहती है. देखने वाली बात यह है कि इतने दिन हो जाने के बावजूद भी नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी खबर नहीं है और या फिर खबर होने के बाद भी वह इस पर कार्य नहीं कर रहे हैं.



    नगर परिषद टैक्स वसूलने में व्यस्त

    आस–पास के रहवासियों का कहना है कि अक्सर स्ट्रीट लाइटें खराब हो जाती हैं पर महीनों तक नगर पालिका के अधिकारी इसको ठीक नहीं करवाते हैं. इस अंधेरे में महिलाएं अकेले निकलने में डरती है. अब सवाल यह उठता है कि इतना टैक्स लेने के बावजूद भी नगर पालिका के अधिकारी शहर वासियों को स्ट्रीट लाइट भी प्रदान क्यों नहीं करा पा रहे हैं? आखिर शहर वासियों से लिए गए टैक्स का पैसा कहां जा रहा है? और इसका इस्तेमाल शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु क्यों नहीं किया जा रहा?

Back to top button