Satna News: Every citizen of the district will join the tricolor campaign in every house – Collector

  • Satna News :हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा जिले का हर नागरिक – कलेक्टर

    SATNA NEWS ,सतना।। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों के हर वर्ग और हर व्यक्ति से ’’हर घर तिरंगा’’(har ghar tiranga) फहराने का आव्हान किया है। सतना जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता के लिए जन प्रतिनिधि, धर्म गुरूओं, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों, खिलाडी और विद्यार्थियों, पंचायत प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी जा रही है।

    Image credit by social media

    अभियान में हर घर में तिरंगा फहराने के इस प्रयास की सफलता के लिए जन प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों एवं आम नागरिक भी अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के हर घर में और जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा।

    इसे भी पढ़े – Satna :राज्य स्तरीय गीत गायन प्रतियोगिता मे AKS बीटेक सीएसई की चेत्या रायकवार की शानदार प्रस्तुति

    राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ना सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ाये बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन महानवीर, क्रांतिकारी, महापुरूषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करेंगे। सतना जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर और संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कलेक्टर ने जिले वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थायें की जा रही है।

    इसे भी पढ़े – Sidhi : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर को 2000 रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

    जिन लोगों के घरों में पिछले वर्ष फहराया गया तिरंगा सुरक्षित और मानक रूप से रखा गया हो। वे नागरिक उसी राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज की सहज उपलब्धता स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, कार्यालयों के अलावा राशन दुकानों में भी की जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए कोई भी नागरिक इन स्थानों से निर्धारित दर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button