Satna News: Army soldier dies of heart attack while on duty

  • Satna News : सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान ह्रदयघात से मौत

    सतना। श्रीनगर में पदस्थ सतना जिले के 9वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान विनय सिंह का ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। वे जिले के प्रतिष्ठित चूंद गांव के निवासी थे। उनका गांव शहीदों के नाम से पहचाना जाता था।

    Image credit by social media

    देहावसान की खबर उनके गांव तक पहुंची

    जानकारी के मुताबिक, उनके देहावसान की खबर उनके गांव तक पहुंची। इसके बाद से गांव में मातम का माहौल है। ग्राम चूंद निवासी सेना के जवान विनय सिंह का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है। विनय सेना की 9 रायफल बटालियन में पदस्थ थे।

    इसे भी पढ़े – Satna :एकेएस यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा बनाया गया म्यूजिक एल्बम नवरात्रे आए मैया के 

    मृत्यु की वजह का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका

    इन दिनों श्रीनगर में तैनात थे। उनकी मृत्यु की वजह का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।सूत्रों के मुताबिक, हार्ट अटैक से जवान विजय सिंह की मौत हुई है। बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को चूंद गांव लाया जाएगा।

Back to top button