Rashmika mandani

  • Video: ‘पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना को भीड़ ने घेरा, मुश्किल से निकल पाईं एक्ट्रेस

    पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन गई हैं। फिल्म ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बीते दिनों वह रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ की शूटिंग के लिए मनाली में थीं। शूटिंग खत्म करके वह वापस मुंबई लौट आई हैं। रविवार को उन्हें मुंबई के खार में स्पॉट किया गया। इस दौरान फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सभी उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। रश्मिका ने बेहद सब्र के साथ मुस्कुराते हुए सभी को फोटोज दीं। फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं कि इतनी भीड़ के बीच भी वह कूल बनी रहीं।

    यूजर्स के कमेंट्स


    रश्मिका ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भीड़ में जब रश्मिका निकल नहीं पाईं तो वहां मौजूद सिक्योरिटी के लोगों ने उन्हें उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कोई भी स्थिति हो हमेशा मुस्कुराते हुए।‘ एक यूजर ने कहा, ‘ये है असली लवेबल सेलिब्रिटी।‘ एक अन्य लिखते हैं, ‘वह बहुत प्यारी है।‘  

    https://www.instagram.com/reel/CcvIOa1KbwE/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

    पुष्पा’ के बाद रश्मिका नॉर्थ में भी उतनी ही पॉपुलर हो गई हैं। उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्मों की बात करें रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ कर रही हैं। दोनों की ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। पहले फिल्म में रश्मिका मंदाना की जगह परिणीति चोपड़ा को लिया जाना था लेकिन शेड्यूल की वजह से उन्होंने फिल्म को मना कर दिया। रणबीर-रश्मिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका के पास फिल्म ‘गुड बाय’ है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता हैं। 
     

  • पहली फिल्म के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं रश्मिका मंदाना, ये थी वजह

    साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर स्टाइल स्टेटमेंट तक को लोग खूब पसंद करते हैं। रश्मिका की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। रश्मिका मंदाना ने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। रश्मिका की जबरदस्त एक्टिंग को देखते हुए हिंदी फिल्मों के ऑफर्स भी उन्हें मिल रहे हैं। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि अपनी डेब्यू फिल्म के बाद एक्ट्रेस इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं। इसके पीछे क्या वजह थी ये हम आपको आज बताएंगे।

    पहली फिल्म थी किरिक पार्टी

    रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।

    क्यों होना था इंडस्ट्री से दूर?

    रश्मिका मंदाना से एक इंटरव्यू में पूछा गया था, ’19 साल की उम्र में काम शुरू करने से आपको कैसा लगता है? क्या आप इस उम्र में बाकी लड़कियों की तरह फ्री होकर घूमना फिरना नहीं चाहती थीं?’ इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं अपनी जिंदगी में खूब मस्ती करना चाहती थी। मैंने उस समय में जितनी मेहनत की आज उसी का फल मिला है। मैंने मन बना लिया था कि एक फिल्म करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दूंगी। लेकिन मेरी किस्मत में कुछ और लिखा था और फैंस के प्यार ने मुझे रोक लिया।’

    बिजनेस संभालतीं रश्मिका

    फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद रश्मिका मंदाना अपने पापा का बिजनेस संभालने वाली थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा इंटरव्यू में ही किया था। उनके पैरेंट्स ने भी कहा था कि एक फिल्म कर लो और वापिस आ जाओ। लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग में ही करियर बना लिया।

    सुपरहिट रही हैं फिल्में

    ऐसे तो रश्मिका मंदाना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘पुष्पा’ थी। इसमें रश्मिका ने एक्टर अल्लू अर्जुन के अपोजिट काम किया और श्रीवल्ली का किरदार निभाया है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब रश्मिका बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन मजनू’ होगी, जिसमें उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे

Back to top button