Pubg india

  • भारतीय लड़के से मिलने भारत आ पहुंची विलायती लड़की

    पबजी गेम(pubg game) जिसने कई जोड़ियां मिलाई हैं, जिस गेम ने देश की सीमाओं को को नहीं देखा, वह गेम एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।एक बार फिर पब जी गेम की दोस्ती ने देश की सीमा लांघ कर भारत की सीमा पर कदम रख दिया है।

    भारतीय लड़के से मिलने भारत आ पहुंची विलायती लड़की

    बता दे अमेरिका से एक लड़की इटावा में रहने वाले लड़के से पब जी गेम में मिली थी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई, दोस्ती इतनी गहरी हो गई की अमेरिका से लड़की लड़के से मिलने भारत आ पहुंची, लड़की लड़के से मिलने इटावा पहुंच गई थी. मिलने के बाद वह रोडवेज बस से दिल्ली की ओर निकल गई, तभी शिकोहाबाद पुलिस ने पूछताछ करने के लिए लड़की को बस से उतार लिया। पूंछताछ करने के बाद शिकोहाबाद पुलिस ने इस विलायती लड़की को दिल्ली महिला पुलिस के साथ भेज दिया।

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पब जी गेम के चलते कोई दूसरे देश से भारत आया हो, हमने कुछ ही महीनों पहले बहुचर्चित सीमा हैदर का केस सुना था जो पाकिस्तान से सचिन के लिए भारत आयीं थी, ऐसे में यह मामला भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • गेमर्स BGMI 2.9 Update का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अपडेट जारी करने में क्यों हो रही है देरी?

    Bgmi 2.9 Update :बैटग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई (BGMI) एक पॉपुलर मोबाइल गेम है। भारत में इस गेम को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बीजीएमआई के साथ गेमर्स को बेस्ट फीचर्स और ग्राफिक्स की सुविधा मिलती है।

    Image credit by Google

    इस गेम के लेटेस्ट अपडेट साथ अलग-अलग मोड्स और इवेंट्स की सुविधा पेश की जाती है। यही वजह है कि गेमर्स को BGMI के 2.7 और 2.8 अपडेट के बाद 2.9 अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, नए अपडेट को लेकर कुछ देरी हो रही है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद  खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    BGMI के नए अपडेट को लेकर क्यों हो रही देरी

    दरअसल, BGMI पबजी (Players Unknown Battlegrounds) मोबाइल का इंडियन वर्जन है। यही वजह है कि पबजी (Players Unknown Battlegrounds) मोबाइल के लिए अपडेट्स पहले ग्लोबली रिलीज होगा।


    इसे भी पढ़े – Exit Poll 2023: पांच राज्यों के क्या कहते है exit poll, जानिए कहा बनेगी किसकी सरकार


    इसके कुछ हफ्तों बाद ही यह अपडेट BGMI के लिए पेश होगा। दरअसल, BGMI के नए अपडेट को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि यह (BGMI 2.9 update) 28 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अभी तक नए अपडेट को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

    बता दें, BGMI के 2.7 और 2.8 अपडेट के साथ गेमर्स को कुछ बेस्ट मोड्स और इवेंट्स की सुविधा दी गई है। इनमें ड्रैगन बॉल जेड मोड और जॉम्बी एज मोड की सुविधा मिलती है।


    इसे भी पढ़े – Ankita Lokhande Saree Looks :अंकिता लोखंडे के ये साड़ी लुक वेडिंग सीजन के लिए है परफेक्ट


    विंटर थीम पर बेस्ड होगा नया अपडेट

    BGMI का लेटेस्ट अपडेट फ्रॉजन किंगडम मोड नाम की विंटर थीम पर बेस्ड होगा। इस थीम के साथ गेमर्स को अलग-अलग पार्ट्स के साथ बर्फ के घर (snow houses) देखने को मिलेंगे।

    Bgmi Update
    Image credit by Google

    Erangel map पर एक स्नो विलेज भी नजर आएगा। इस स्नो विलेज में गेमर को रिवार्ड्स मिलेंगे। इसी के साथ BGMI का लेटेस्ट अपडेट में Snow Blaster, Snow Board, Snow Rail, Snow Blast Zone, Snow Toddlers और Reindeer Vehicle की सुविधा भी मिलेगी।

Back to top button