Priyanka chopra

  • छोटे बाल और करोड़ों का नेकलेस, बुल्गारी इवेंट में Priyanka Chopra ने लूटी लाइमलाइट, आप भी देखें लुक!

    अब एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बात करें प्रियंका के लुक की तो प्रियंका चोपड़ा इस दौरान व्हाइट और ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आए। प्रियंका का ये गाउन बॉटम से ट्रांसपेरेंट था और वे बेहद खूबसूरत लग रहा है।

    छोटे बाल और करोड़ों का नेकलेस, बुल्गारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने लूटी लाइमलाइट, आप भी देखें लुक!

    बात करें प्रियंका के मेकअप की तो एक्‍ट्रेस ने ग्लॉसी लिपस्टिक और न्यूड मेकअप क‍िया था। उन्‍होंने अपनी आईमेकअप से आंखों को हाईलाइट क‍िया था जो उन्‍हें खूबसूरत लुक दे रहा था।

    नए हेयरस्‍टाइल में आई नजर

    इस दौरान एक्ट्रेस ने शॉर्ट हेयर में नजर आई। एक्‍ट्रेस का ये लुक उन पर खूब जंच रहा था। समर लुक के ल‍िए प्रियंका का ये हेयरस्‍टाइल परफेक्‍ट हैं।

    140 कैरेट डायमंड का नेकपीस

    इसके अलावा प्रियंका ने अपने लुक को हाइलाइट करने के ल‍िए गले में 140 कैरेट डायमंड का नेकपीस पहना था और एक डायमंड रिंग भी पहनी हुई थीं। एक्ट्रेस का ये नेकलेस Serpenti Aeterna का था। जानकारी के मुताबिक प्रियंका के इस नेकलेस को बनाने में 2800 घंटे का समय लगा था। इसकी खासियत यह है क‍ि इस नेकलेस में डायमंड को कट करके 7 ड्रॉप में डिजाइन क‍िया गया था। इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में बताई जा रही हैं।

  • कटरीना कैफ ने ब्लू बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर मचाई सनसनी, प्रियंका चोपड़ा ने किया ये कमेंट

    Katrina Kaif Bikini Photos: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कटरीना अपने बोल्ड अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। कटरीना कैफ ने ब्लू कलर की बिकिनी और फ्लोरल शॉर्ट्स के साथ अपनी दो फोटोज पोस्ट कीं हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में तीन ब्लू हार्ट इमोजी बनाए है। कैट का हॉट और कूल अंदाज देखकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

    प्रियंका चोपड़ा ने किया खास कमेंट

    ब्लू बिकिनी में कटरीना के हॉट लुक को देखकर सेलेब्स भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी बनाया है। तो वहीं बाकि सेलेब्स भी हार्ट वाला इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें, कटरीना और प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘जी ले जरा’ में साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी होंगी।

    फैन्स का क्या रहा रिएक्शन

    कटरीना की फोटोज देखकर फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप बेहद खूबसूरत हैं। तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा- आपकी परफेक्ट बॉडी का राज बताइये। दूसरे एक यूजर ने लिखा- आप हर ड्रेस में अच्छी लगती हैं।

    ये फिल्में हैं लाइन में

    कटरीना कैफ के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। कटरीना सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की बकेट में ‘फोन भूत’, ‘जी ले जरा’, ‘मैरी क्रिसमस’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को एक्टर विक्की कौशल संग शादी की थी। कपल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

Back to top button