Mp news satna

  • सतना गोलीकांड: TI लाइन अटैच, 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार; 30 हजार का इनाम, 12 टीमें तलाश में जुटीं

    Satna News :सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी आदर्श शर्मा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह हमला 28-29 अप्रैल की दरमियानी रात थाने की बैरक में हुआ था। लापरवाही को लेकर एसपी आशुतोष गुप्ता ने थाना प्रभारी विजय सिंह को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

    Satna breaking news

    आदर्श शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 टीमें तैनात की हैं, जो मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में भी उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी की जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। खुद एसपी मामले की निगरानी कर रहे हैं।



    जानकारी के मुताबिक, आदर्श शर्मा के खिलाफ पहले से जिले में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले कोलगवां थाने में, एक कोटर थाने में मारपीट से जुड़ा, और एक मामला जैतवारा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उपद्रव का है। आरोपी गांव की बजाय शहर के संतोषी माता मंदिर इलाके में ज्यादा देखा जाता था।

  • Satna News :भाभी को लेकर स्कूटी से जा रहे देवर पर बदमाशों ने किया दनादन चाकुओं से वार

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है। जहाँ देवर अपनी भाभी को स्कूटी में बैठाकर जा रहा था तभी बदमाशो गाड़ी रुकवाकर चाकुओं से हमला कर दिया है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सतना जिला अस्पताल लाया गया है। जहा घायल युवक का उपचार जारी है।

    भाभी को लेकर स्कूटी से जा रहे देवर पर बदमाशों ने किया चाकुओं से वार
    भाभी को लेकर स्कूटी से जा रहे देवर पर बदमाशों ने किया चाकुओं से वार – Satna Times

    दरअसल मामला एमपी के सतना जिले का है। जहाँ कोलगवां थाना अंतर्गत सतना शहर की जीवन ज्योति कॉलोनी में शनिवार शाम राजेश लोधी पिता राम भइया (19) निवासी आदर्श नगर पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया गया। युवक को गम्भीर चोट आई हैं। शरीर पर चाकू के 9 वार लगे हैं। आनन-फानन में उसे सतना जिला अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

    भाभी को लेकर जा रहा था देवर

    वही, जब यह घटना हुई तब राजेश स्कूटी से अपनी भाभी को छोड़ने जा रहा था।तभी कबाड़ी टोला से जैसे ही वह जीवन ज्योति कॉलोनी तक पहुंचा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपनी बाइक उसकी स्कूटी के सामने लगा दी और उस पर चाकू कई वार करना शुरू कर दिया। साथ में रही भाभी ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकुओं से हमला करने की कोशिश की है।

    देवर पर चाकुओं से 9 वार

    वही, परिजनों ने बताया कि अनीस सोंधिया, आशीष और अनुराग ये तीनो ने हमला किया है। घायल राजेश तथा अनीस-आशीष एक दूसरे के पुराने परिचित हैं।पहले साथ मे रहते थे। लेकिन दशहरे के बाद से वे अलग-अलग हो गए थे।युवक के शरीर पर चाकू के 9 वार हुए है।युवक बुरी तरह घायल है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • Satna News :पहाड़ छोड़ घर में घुसी लोमड़ी, तीन लोगों को बनाया अपना निशाना, गांव में फैली दहशत

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्य प्रदेश में जंगलों से निकल कर वन्य जीवों के रिहायशी इलाके में पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसा ही मामला सतना जिले में सामने आया। परसमनिया पहाड़ से लगे मल्हान गांव में उस वक्त हड़कंप मच गय जब लोमड़ी(FOX) ने घरों में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    Fox attack satna
    Fox attack satna

    दरअसल, मामला एमपी के सतना जिले का है। जिले के परसमनिया पहाड़ की मल्हान गांव में लोमड़ी ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास में मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने डंडा लेकर लोमड़ी को खदेड़ा है। जब जाकर लोमड़ी गांव से बाहर तरफ भाग गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वन विभाग को दी गयी सूचना

    लोमड़ी के हमले में माल्हन के रहने वाले प्रहलाद सिंह, मोनू सिंह गोड़ और आलमपुर के शुभकरण पटेल पिता राजकिशोर पटेल घायल हुए हैं। तीनों घायलों का उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।

    ग्रामीणों ने लोमड़ी को डंडे से खदेड़ा

    माल्हन के रहने वाले घायल प्रहलाद पटेल ने बताया कि घर के आंगन में आकर लोमड़ी ने हमला कर दिया है। आवाज सुनने के बाद ग्रामीण पहुंचे और लोमड़ी को डंडा से खदेड़ कर भगाया है। लोमड़ी के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी जानकारी दी है।

     

    एमपी में वन्य जीवों के घर में घुसकर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र में एक तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया था। इसके बाद 9 नवंबर के दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया था।

  • Satna :दीवाली की रात सांप के काटने से मासूम भाई-बहन की मौत,जिंदगी भर परिवार नही भुला पायेगा ये दिन

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां दीवाली की रात बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित भाई-बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान पहले बहन ने और फिर भाई की मौत हो गयी है। भाई-बहन की मौत से परिवार सहित इलाके में भी मातम सा पसर गया है। पुलिस ने शवों का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। दिवाली मनाने के बाद उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर डोंगरी निवासी रामदुलारे दाहिया का बेटा वीर (14 साल) और बेटी पुष्पांजलि (6 साल) कमरे में सो रहे थे। रात के समय बिस्तर पर चढ़े सांप ने दोनों को काट लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुँचे परिजन

    वही सांप के काटने पर दोनों की चीख पुकार सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुँचे तो उन्होंने बिस्तर पर सांप को देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वीर और पुष्पांजलि को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने से दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों के द्वारा आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पुष्पांजलि की मौत हो गई।

    बहन के बाद भाई ने भी तोड़ा दम

    वही पहले बहन से दम तोड़ दिया उसके बाद वीर का इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उसकी तबियत में सुधार नही हो रहा था। रविवार को इलाज के दौरान सर्पदंश से पीड़ित वीर ने भी दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने पंचनामा व पीएम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    शव पहुँचते ही मच गया कोहराम

    परिजन जब दोनों मासूम बच्चों के शव लेकर अपने गांव पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के अन्य गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, जिन लोगों ने भी दोनों मासूम बच्चों के शव देखे, वे अपने आंसू नहीं रोक पाए।

  • दीवाली पर ब्राम्हण परिवार को नॉनवेज परोसे जाने पर भड़का बजरंग दल,डॉमिनोज के सामने किया प्रदर्शन

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना में एक ब्राम्हण परिवार के घर नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड दिए जाने का मामला गरमा गया है। दीपावली की रात हुई इस फूड डिलीवरी ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल का गुस्सा भड़का दिया है। बजरंगी आक्रोशित होकर डॉमिनोज रेस्टोरेंट में ताला बंदी करने पहुच गए ।हालांकि मौके पर पॅहुची पुलिस ने मामला शांत करवाया है।

    दरअसल सतना में डोमिनोज द्वारा शाकाहारी की जगह मांसाहारी परोसे जाने को लेकर मामला शांत नही हुआ है। वही जब इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी तो सतना में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम पन्ना नाका स्थित डॉमिनोज रेस्टोरेंट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। बजरंगी वहां ताला बंद करने पहुंचे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लिहाजा बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। हालॉकि पुलिस ने तालाबंदी की स्थिति को समझाइस देकर टाल दिया है।

    क्या था पूरा मामला

    गौरतलब हो की सतना निवासी नैंसी तिवारी ने दीपावली की रात डॉमिनोज पन्ना नाका स्थित ब्रांच से पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर किया था लेकिन उसकी जगह नॉनवेज पेपरानी गार्डिक ब्रेड डिलीवर हुआ था।जिसको लेकर सतना निवासी नैंसी तिवारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन में भी दर्ज करवाई थी।

    डॉमिनोज पर ताला जड़ने पॅहुचे थे बजरंगी

    वही जब यह जानकारी आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को मिली तो वे भड़क गए। मीट परोसने से बजरंगियों में रोष फैल गया और उन्होंने पन्ना नाका स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट पर ताला लगाने का ऐलान कर दिया। वे शनिवार शाम पन्ना नाका पर एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। हालांकि पुलिस ने तालाबंदी की स्थिति को टाल दिया।

    कार्यवाही का दिया आश्वाशन

    वही इसी दौरान फूड सेफ्टी टीम भी पहुंची और उसने रेस्टोरेंट में जांच कर सैंपल कलेक्ट किए। प्रदर्शनकारी तब माने जब उन्हें यह आश्वस्त किया गया कि जांच कराकर तीन दिन में कार्रवाई की जाएगी।

  • 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट कॉलेज, सीएम ने सतना वासियो को दी बड़ी सौगात

    सतना,मध्यप्रदेश।।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 35वीं विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहा कि हमारे देश में खेलों की अनूठी परंपरा रही है। शतरंज, कुश्ती, तीरंदाजी और घुड़सवारी जैसे खेल यहां सदियों से खेले जाते रहे हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश और देश एक अलग दौर से गुजर रहा है।

    पढ़ाई के साथ साथ खेलो को महत्व

    सीएम ने आंगे बताया कि अब पढाई के साथ-साथ खेलों को भी पूरा महत्व दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के खिलाडियों ने विश्व स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाकर पदक जीते हैं। पेरिस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश के भी खिलाडी विवेक सागर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    दरअसल सतना में 15 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज और 7 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। यह घोषणा रविवार को सतना दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने यह घोषणा सतना में विद्या भारती के अखिल भारतीय खेल महोत्सव 2024 के समापन समारोह के अवसर पर की है।

    MP में लगातार खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी

    मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलों से हम सब में प्रतिस्पर्धा की भावना, साहस और धैर्य का संचार होता है। मध्यप्रदेश में खेलों को बढावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने 15 पदक जीते, यूथ गेम तथा वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश को चौथा स्थान मिला।

    15 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट कॉलेज

    खेलों को बढावा देने के लिए सतना में 15 करोड रूपये की लागत से खेल महाविद्यालय बनाया जायेगा। सरस्वती स्कूल में एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक के लिए 7 करोड रूपये दिये जायेंगे। स्कूल की बाउंड्री बाल का निर्माण जिला खनिज मद से 1.25 करोड रूपये की लागत से कराया जायेगा।

  • Satna News :एकेएस विश्वविद्यालय में उद्योग एवं शैक्षणिक समन्वय हेतु महत्पूर्ण बैठक सम्पन्न

    सतना,मध्यप्रदेश।। उद्योग एवं शैक्षणिक समन्वय हेतु महत्पूर्ण बैठक एकेएस विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में रोजगार संबन्धी यह बैठक एकेएस में प्रबुद्ध जनों के विचारों और उनके विराट अनुभव साझा करने के साथ संपन्न हुई।

    बैठक में मुख्य अतिथि सतना नगर निगम के मेयर माननीय योगेश ताम्रकार के साथ रीवा,शहडोल,जबलपुर के उद्योगों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और उन्होंने अपनी राय बैठक में उठाए गए संदर्भों के विषय में स्पष्ट रूप से दी। इस अवसर पर एनईपी 2020 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा भी की गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. हर्षवर्धन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के सदस्य भी हैं और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के विषय में उनके सुझाव निरंतर समाचार पत्रों में प्रकाशित भी होते हैं।



    बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि शिक्षा को किस प्रकार रोजगारोन्मुखी बनाया जा सकता है। इस मौके पर सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा इंस्टिट्यूशन और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को खत्म करना जरूरी है साथ ही इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप स्किल्ड छात्र उपलब्ध कराने में एक दूसरे का सहयोग करना लाजिमी है ।विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी ने अपने शैक्षणिक संस्थाओं के वृहद अनुभव को शेयर करते हुए इस मौके पर कहा की वैल्यू बेस्ड एजुकेशन की जरूरत वर्तमान की मांग है हर स्टूडेंट को वैल्यू से जुड़ना होगा। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा की भारतीय ज्ञान परंपरा को समझना और छात्रों के बीच में लाना बहुत जरूरी है। बैठक में एकेएस यूनिवर्सिटी के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन, हेड सीमेंट टेक्नोलॉजी प्रो.जी.सी. मिश्रा, एचओडी इलेक्ट्रिकल प्रो. रमा शुक्ला,एचओडी मैकेनिकल शैलेन्द्र सिंह परिहार, विभागाध्यक्ष सिविल विशुतोष बाजपेयी के साथ विश्वविद्यालय के अन्य जन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ.एल.एन.शर्मा ने किया।

  • Satna News :एकेएस विश्वविद्यालय को नवाचार के लिए आईडीए अवार्ड्स 2024

    सतना। एकेएस विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में अभिनव शिक्षण स्थानों की श्रेणी में प्रतिष्ठित आईडीए अवार्ड्स 2024 में टॉर्च बियरर के रूप में मिला। यह सम्मान समारोह नई दिल्ली के यशोभूमि में डीआईडीएसी इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।

    इस अवार्ड के लिए 24 राज्यों से 3000 से अधिक नामांकन हुए थे। यह पुरस्कार एकेएस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता,नवाचार और शिक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। डॉ.अखिलेश ए. वाऊ,एसोसिएट डीन और कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख ने विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।



    इस कार्यक्रम में इंडिया डिडैक्टिक्स एसोसिएशन के सीईओ श्री आदित्य गुप्ता ने डॉ. वाऊ को शुभकामनाएं दी हैं। प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी.ए.चोपड़े और विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवार्ड के लिए खुशी जाहिर की है।

  • Satna :दो गाँव के बीच टूटा सड़क संपर्क, रेलवे लाइन पार करके आवागमन कर रहे दो गांव की आबादी

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना मैहर रेलखंड के बीच में पड़ने वाला नौपुल हाल ही में हुई बारिश के चलते आधे से अधिक दूब गया है जिसके चलते गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। मजबूरी में ग्रामीण रेलवे लाइन पार करके ही आ जा रहे हैं।

    दरअसल यह स्थिति जनपद पंचायत ऊँचेहरा अंतर्गत आने वाले पिपरी और अकड़ी आदिवासी बस्ती के लोगों के साथ बनी हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के चलते मुंबई-हावड़ा रेलखंड के चलते पिपरी पंचायत और अकहा पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव दो भागों में बटे हैं। इन्ही दोनों पंचायत दो गांव रेल लाइन के पश्चिमी दिशा की तरफ है. जिस वजह से आवाजाही के लिए सिर्फ और सिर्फ नौपुल के नीचे से ही रास्ता है जो बारिश के चलते पुल के नीचे काफी ज्यादा पानी भर जाने के चलते बन्द है, हालत यह है कि छह दशक बीतने के बाद भी गाँव के लोगो को आवागमन के लिए सुविधा नही मिल सकी।जिसके चलते लोग रेलवे लाइन पार करने को मजबूर है। परेशानी तब बढ़ती है जब गांव में कोई बीमार हो जाये और उसे अस्पताल ले जाना होता है।

    कानूनी कार्यवाही का बना रहता है डर

    एक तरफ ग्रामीण रास्ते की समस्या से जूझ रहे है, वही दूसरी तरफ ग्रामीणों को रेलवे अधिकारियों से कार्यवाही का डर बना रहता है, क्योंकि रेलवे लाइन पार करना रेलवे एक्ट की श्रेणी अंतर्गत आता है, जिसमे सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को नौपुल में पानी ज्यादा होने के चलते हम लोग रेलवे लाइन पार करके आवागमन कर रहे है।

    सोशल मीडिया एक्स पर सीएम और रेलवे को दी जानकारी

    वही स्थानीय निवासी व शासकीय सेवक तरुण मिश्रा ने यहाँ के ताजा हालातो की जानकारी सोशल मिडिया एक्स पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और रेलमंत्री को ट्वीट कर उक्त मामले की जानकारी दिया है और रेल की पटरियों को पार कर जान जोखिम में डालने वाले ग्रामीण जनो को घंटो वही खड़े रहकर समझाइस दी है।



    कौन होगा जिम्मेदार

    स्थानीय निवासी बल्लभ कुशवाहा ने बताया कि नौपुल में पानी भरा हुआ है, और हम लोगो के आवागमन का मात्र एक ही जगह है।अगर कोई घटना घटती है इसका जिम्मेदार कौन होगा, शासन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है।

    जनपद सीईओ ने लिया जायजा

    नौपुला के पास जलभराव की जानकारी लगने पर जनपद सीईओ प्रभा टेकाम मौके पर पहुंची और उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि पानी पार करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।

  • Satna :पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के प्रयासों से सतना जिलेवासियों को चित्रकूट सतना फोरलेन सड़क की मिली सौगात

    Satna News : सतना जिले की रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के प्रयासों से सतना जिले वासियों को फोरलेन सड़क की सौगात मिली है, बता दें की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा नें भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सतना से कोठी होकर चित्रकूट मार्ग के लिये फोरलेन सड़क की मांग की थी।

    Satna news

    जिस पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी ने फोरलेन सड़क की स्वीकृति दे दी है साथ ही इसका सर्वे भी शुरू हो गया है, ज्ञात हो कि पूर्व विधायक कल्पना वर्मा द्वारा किये गये प्रयासों से फोरलेन सड़क की स्वीकृति मिल गई है एवं भारत माला प्रोजेक्ट के तहत धार्मिक नगर चित्रकूट से कोठी और सतना को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए एनएचएआई ने ट्रैफिक सर्वे का काम चार वर्ष बाद फिर से शुरू कर दिया है।



    उल्लेखनीय है कि शुरूआती आकलन में चित्रकूट से सतना के बीच कुल 77 किमी का फोरलेन होगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में होगा जिसमें चित्रकूट से कोठी 55 किमी और कोठी से सतना 22 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण संभावित है। सतना जिले वासियों को फोरलेन सड़क की सौगात मिलने से सतना जिले वासियों के द्वारा पूर्व विधायक कल्पना वर्मा का धन्यवाद व्यापित किया गया है।

Back to top button