MP: CM Yadav spoke on phone to brave Bhujlo Bai who fought with wolves

  • CM ने भेड़िये से लड़ने वाली बहादुर भुजलो बाई से फोन पर की बात, कहा इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे

    MP News :भेड़िए के हमले में घायल बहादुर महिला भुजलो बाई से सीएम मोहन यादव ने बुधवार को फोन पर उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सीएम यादव ने भुजलो बाई को एक लाख रुपए की राहत राशि दी है और इलाज का पूरा खर्चा उठाने की भी बात कही है।

    फ़ोटो – सोशल मीडिया

    दरअसल, छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी से लगे ग्राम खकरा चौरई में बीते शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    घायल महिला के बेटे राजकुमार डेहरिया ने बताया कि उनकी मां भुजलो बाई (65) दुर्गाबाई के साथ सुबह खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक एक भेड़िए ने भुजलो बाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। भेड़िए के अचानक हमले के बाद दुर्गाबाई ने भुजलो बाई को बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान भेड़िए ने दुर्गाबाई के हाथ को भी घायल कर दिया था।

Back to top button