Maihar distrrict

  • ऊंचेहरा नगर को मैहर जिले में शामिल करवाने की लड़ाई लड़ेंगी कांग्रेस पार्टी-डॉक्टर रश्मि सिंह

    सतना,मध्यप्रदेश।। ऊंचेहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधान सभा का चुनाव संपन्न होने के उपरांत पहली समीक्षा बैठक के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस से विधान सभा प्रत्याशी रही डॉक्टर रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष लाल बहादुर सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अतुल गौतम डब्बू, वरिष्ट नेता एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,एडवोकेट अन्नपूर्णा तिवारी,आशुतोष सिंह परिहार देवगुना, अमन सिंह परिहार,नवल किशोर अग्रवाल,गुड्डू कुशवाहा,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुबारक अली भूरा,महिला कांग्रेस की ब्लॉक बेबी सिंह, जनपद सदस्य संध्या सिंह, संगीता चौधरी के साथ वरिस्ट नेता सुंदर लाल बंसकार,के आतिथ्य में हुआ सम्पन्न।

    Image credit by social Media

    गाव-गाव से उक्त आयोजन में हजारों पहुचे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। डॉक्टर रश्मि सिंह ने कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस पार्टी के जाबांज कार्यकर्तागण आप सभी की मेहनत ,लगन व निष्ठा की बदौलत बिषम परिस्थितियों के बाबजूद भी नागौद विधानसभा में मतदाताओ ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है ।

    आप सबका आभार करते हुए धन्यवाद देती हूं। परिणाम जरूर विपरीत रहा किन्तु मै आप सबके परिवार की सदस्य बनकर आप सभी के सुख दुख में हमेशा खड़ी रहूंगी।डॉक्टर रश्मि सिंह ने विधायक नागौद से क्षेत्रवासियों की मांग पर ऊंचेहरा को मैहर जिले में शामिल करवाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ऊंचेहरा को मैहर जिले में शामिल कराने की लड़ाई लड़ेंगा।

    प्रमुख रूप से राजकुमार ताम्रकार, राकेश यादव, शिवम लोधी, मनोज वर्मा,कोदुलाल रजक,सौरभ सेन, रामजस कुशवाहा, मोहित रजक, मनोज दाहिया,महेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राम लखन रजक, जय सिंह, अतुल वर्मा, मनोज कुशवाहा, राजेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल दहिया, सुशील दाहिया, पप्पू बागरी, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह, राम बलि जैसवाल, प्यारे लाल कुशवाहा,शितेश् सिंह, संदीप सिंह, बद्री प्रजापति, डॉ.राम सजीवन बुनकर,अनुज कोल, सुंदरलाल वंशकार, राजेश प्रजापति, बलदेव कोल, लल्लन कुशवाहा, कैदीलाल यादव, देवकी वर्मा, सोभनाथ चौधरी, अमरजीत बागरि, पवन देव रावत आदि उपस्थित रहें।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MP :मैहर बनेगा मध्य प्रदेश का 55वां जिला, बीजेपी सांसद और विधायकों में श्रेय लेने की होड़

    सतना। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में लंबे समय के बाद एक और तहसील के जिला बनने की उम्मीद की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जल्द ही सतना और मैहर पहुंचने की उम्मीद है। वह मैहर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी दौरान वह मैहर को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

    Image credit by social media

    यह जानकारी सतना सांसद गणेश सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।

    इसे भी पढ़े – Raksha Bandhan 2023 :रक्षाबंधन कब है जाने सही Date व शुभ मुहूर्त इसके आलावा सही पूजा विधि

    दूसरी ओर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मैहर दौरे के मद्देनजर उन्हें पत्र लिखा है। पत्र में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का आग्रह किया गया है। मैहर भी भू भाग की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है। यहां 3 सीमेंट कंपनियां हैं। माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम है। मैहर वासियों का कहना है कि मैहर हर दृष्टि से जिला बनाए जाने के जरूरी मापदंडों के अनुकूल है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    मैहर को जिले के रूप में देखने की जनभावनाएं चरम पर हैं। पत्र लिखकर नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को याद दिलाया कि आपने घोषणा की थी, किंतु 2018 में सरकार ना बन पाने के कारण उस घोषणा को पूरा नहीं किया जा सका। हालांकि उसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट में मैहर को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया था, किंतु दुर्भाग्यवश यह काम अभी भी शेष ही है। विधायक नारायण ने कहा कि मुझे मेरी विंध्य पुनरोदय की मांग के कारण बागी कहा जाता है, लेकिन जन भावनाओं और शारदा माता के सम्मान में मैहर को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। यह विषय राजनीति का नहीं बल्कि जनभावनाओं के सम्मान का है।

    सम्बंधित खबर – Satna News :मैहर विधायक ने मैहर को जिला बनाने एक बार फिर सीएम शिवराज को लिखा पत्र

    रीवा संभाग में सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली मऊगंज पांच जिले शामिल हैं। सतना जिले में अभी 10 तहसील कोठी, रघुराजनगर, रामपुरबघेलान, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर, मैहर, मझगवां, कोठार और बिरसिंहपुर शामिल हैं। मध्यप्रदेश में अभी 54 जिले है। मैहर जिले बनने के बाद प्रदेश का 55 वां जिला होगा।

Back to top button