MadhyaPradeshNews

  • युवक ने गर्लफ्रैंड के पिता को मारी गोली, मौके पर मौत; शादी से मना करने पर लिया खूनी बदला

    Maihar News :मध्यप्रदेश के मैहर जिले में प्रेम संबंधों ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया है। जहा रामचुआ गांव में रविवार रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ध्रुव कुमार उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला है और काफी समय से मृतक की बेटी के पीछे पड़ा था।हत्या की वजह सिर्फ इतनी कि पिता अपनी बेटी का रिश्ता ध्रुव से नहीं करना चाहते थे।

    Satna breaking news

    दरअसल मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत रामचुआ गांव के 50 वर्षीय किसान महेंद्र सिंह रोज की तरह रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक ने देशी कट्टे से महेंद्र के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही महेंद्र जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर दौड़े है, लेकिन तबतक आरोपी ध्रुव अपने साथी के साथ फरार हो चुका था।

    प्रेम कहानी बनी मौत की वजह 

    मिली जानकारी अनुसार महेंद्र सिंह की बेटी रीवा में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, 2023 में उसकी मुलाकात ध्रुव कुमार से हुई और दोनों में दोस्ती बढ़ी और धीरे धीरे दोस्ती नजदीकियो में बदल गयी। ध्रुव कुमार उससे मिलने उसके गांव भी आता था।जानकारी के मुताबिक ध्रुव कुमार उससे शादी करना चाहता था। युवती के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। महेंद्र सिंह ने कई बार ध्रुव को समझाने की कोशिश की और कुछ दिन पहले उसकी पिटाई भी कर दी थी। इसी अपमान का बदला ध्रुव ने खौफनाक तरीके से लिया है।

    गांव में पसरा मातम

    घटना के बाद से पूरे गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है।हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाइस दी है। एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी यूपी के झांसी के पास का रहने वाला है। पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

  • Satna News :ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े युवक ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, राहगीरों ने आरोपी को पकड़ा

    Satna news :एमपी के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जब एक युवक ने ओवरब्रिज पर अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

    ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े युवक ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, राहगीरों ने आरोपी को पकड़ा

    वही,घटना में घायल महिला की पहचान गुड़िया साकेत के रूप में हुई है, जिस पर उसके पति राजकुमार साकेत ने हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चेहरे समेत कई जगहों पर चाकू से वार किए। हमले के चलते ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया।

    राहगीरों ने दिखाई बहादुरी

    हमले के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। पहले जमकर पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। गुड़िया साकेत कुछ समय पहले पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थी और हाल ही में लौटने के बाद भी दोनों के रिश्तों में तनाव बना रहा।

    पुलिस कर रही है जांच

    आरोपी राजकुमार साकेत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल सतना में जारी है।

Back to top button