made District President of Consumer Cell

  • MP News :भाजपा छोड़ कांग्रेस के हुए शशांक, बनाए गए उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

    सतना।।. समाजसेवी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शशांक सिंह बघेल सोनौरा आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन में भोपाल में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए।

    जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, विधायक डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह की अनुशंसा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ हरिशंकर शुक्ला प्रदेश सचिव नागेश्वर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के के मिश्रा की मौजूदगी में शशांक सिंह बघेल को उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का सतना जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

    साथ ही अपेक्षा किया कि आप अभा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष  सोनिया गांधी, राहुल गांधी की भावनानुसार और कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को गतिशीलता प्रदान करेंगे।आप अपने किये गये कार्य के प्रतिवेदन से समय-समय कांग्रेस कमेटी एवं अपने प्रकोष्ठ को भी अवगत कराते रहें।

Back to top button