Loksabha election satna

  • Satna News :कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श महिला मतदान केंद्र में डाला अपना वोट

    Satna News :लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सतना शहर स्थित शासकीय हाई स्कूल सिविल के आदर्श महिला केंद्र में मतदान किया। कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता अपने शासकीय निवास से पैदल मतदान केंद्र पहुंचे।

    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदर्श महिला मतदान केंद्र में डाला अपना वोट
    Photo credit by satna times

    कलेक्टर और एसपी ने अपने परिवार के साथ शासकीय हाई स्कूल सिविल लाइंस के आदर्श महिला मतदान केंद्र-112 में आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अपने अपने मोबाइल सेट भी मतदान केंद्र के बाहर जमा कराए।

  • Sidharth Kushwaha Satna :सतना लोकसभा सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

    Sidharth Kushwaha Satna :वर्तमान में सतना के विधायक है सिद्धार्थ कुशवाहा, किसी राष्ट्रीय पार्टी से मात्र 2 साल के अंदर लोकसभा , विधानसभा और महापौर का चुनाव लड़ने वाले एकलौते प्रत्याशी होंगे सिद्धार्थ कुशवाहा, इसके पहले खजुराहो लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके है सिद्धार्थ कुशवाहा।

    Siddharth Kushwaha Satna :सतना लोकसभा सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    अभी हाल के विधानसभा चुनाव 2023 में सतना के 4बार से सांसद गणेश सिंह को पराजित कर सतना से लगातार दूसरी बार बिधायक बने है सिद्धार्थ, तो वही कुछ माह बाद ही सांसद गणेश सिंह से फिर मुकाबला करने कांग्रेस ने लोकसभा का भी दिया टिकट, अब देखना होगा की नई ऊर्जा और उमंग से भरे सिद्धार्थ लोकसभा चुनाव में कोई करिश्मा दिखा पाते है या लगातार 5 वी बार लोकसभा जीत कर गणेश सिंह अपनी तात्कालिक हार का बदला लेते है !

Back to top button