Kamalnath

  • MP News :मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी बने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष!

    MP News :पूर्व मंत्री और राहुल गांधी (rahul gandhi) के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ (kamlanath) की जगह लेंगे। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। जीतू पटवारी (jeetu patwari) को आलाकमान और दिग्विजय सिंह के करीब होने का फायदा मिला।

    Image credit by google

    बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। बता दें, जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें राऊ विधानसभा से भाजपा के मधु वर्मा ने हराया था।


    इसे भी पढ़े – MP News: जज की कार छीनने के मामले में शिवराज का मुख्य न्यायाधीश को पत्र

     


    उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था। उन्हें जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने आदिवासियों को भी साधा है। वहीं हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। बता दें कि इन नियुक्तियों से पता चलता है कि कांग्रेस का अब भी मालवा निमाड़ पर फोकस है।

    जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दोनों यहीं से आते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने भी मालवा के उज्जैन से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। उसके जवाब में कांग्रेस ने भी मालवा से ही युवा नेता जीतू पटवारी को कमान सौंपी। वहीं उमंग सिंघार और हेमंत कटारे के जरिए आदिवासियों को साधा है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MP News :ऋषभ निगम युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त

    सतना,मध्यप्रदेश।। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी , पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी राहुल भैया , युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी ( म. प्र. ) अखिलेश यादव जी, सह प्रभारी नईम प्रधान जी, विधायक निलान्शु चतुर्वेदी जी,कार्यकारी अध्यक्ष राजभान सिंह जी, युवा काँग्रेस के जिला अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू जी की अनुसंशा पर युवा कांग्रेस नेता ऋषभ निगम को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

    Image credit by satna times

    इस अवसर पर nsui के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, शिवांजय सिंह बघेल, हर्ष प्रताप सिंह, अतुल सेन कायस्थ समाज, वैश्य समाज व अन्य कार्यकर्ता व समर्थको ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • MP Election :बीजेपी ने जो कहा था वो किया है’, कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

    भोपाल,मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दुनिया जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने पहले जो कहा वो करके दिखाया और कमलनाथ ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया।

    Image credit by social media

    कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणा पर साधा था निशाना

    दरअसल, छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र ‘झूठ पत्र’ है। इनकी कोई स्वतंत्र सोच नहीं है, कोई विजन नहीं है इसीलिए कांग्रेस की नकल कर दी। हालांकि, अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया।

    कमलनाथ के बयान पर नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार

    नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस इसके अलावा कुछ नहीं कह सकती। दुनिया जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने पहले जो कहा वो करके दिखाया और कमलनाथ ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया, तो वे झूठ पर परदा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

  • MP Elections 2023: चुनाव से पहले कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया इस महत्वपूर्ण समिति का संयोजक

    MP Assembly Elections 2023/आकाश द्विवेदी: मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश में चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है. इस चुनाव समिति का संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है. समिति में सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड समेत 20 सदस्य हैं. समिति में दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा,  कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

    Image credit by google

    खास बात ये है कि इस बार विधायक आरिफ मसूद को भी इस समीति को जगह मिली है. फ्रंटल आर्गेनाईजेशन के सभी प्रभारियों को समिति में शामिल किया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के पर AICC ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए. सभी सीटों पर प्रदेश के बाहर के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई.

    इसे भी पढ़े – MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी जारी, देर रात 18 IPS के तबादले, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर

    लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त
    कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके डॉ अनीस अहमद को बनाया गया है. भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर बनाया गया. ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रकाश जोशी ऑब्जर्वर बनाए गए हैं. इंदौर लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक मोहन जोशी को बनाया गया है. भिंड में प्रदीप टम्टा, देवास में विधायक कीर्ति पटेल धार का विधायक तुषार चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है. ऑब्जर्वर आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव तैयारियों की लोकसभा वाइज निगरानी करेंगे.

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    बीजेपी कर रही घोषणा पत्र पर मंथन
    इधर, कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी की तैयारियां भी जोरो पर हैं. आज बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया सहित तमाम सदस्य मौजूद हैं. इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अन्य सदस्य मौजूद हैं. बैठक में बीजेपी के घोषणा पत्र पर मंथन किया जायेगा. यह बैठक भोपाल स्थित बेजपी के मुख्यालय पर चल रही है.

  • MP News :नारी सम्मान योजना को मिल रहा है अटूट समर्थन, महिला जता रहीं हैं भरोसा – डॉ. रश्मि सिंह

    सतना।। नागौद नगर पंचायत गढ़ीटोला में यूथ काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ नारी सम्मान योजना की पूरी अवधारणा को स्पष्ट करते हुए महिलाओं के फॉर्म भरवाए गए। जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगाlजहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराया है।

    MP News: Nari Samman Yojana is getting unwavering support, women are expressing their confidence - Dr. Rashmi Singh
    Image credit by social media

    महिलाओं के पंजीयन की बढ़ती संख्या को देख इस बार लग रहा है कि भ्रष्टाचार की सरकार को कांग्रेस जमीदोंज कर देगी।नारी सम्मान योजना के पंजीयन शिविर में अपना पंजीयन कराने पहुंची महिलाओ ने बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस कमलनाथ जी ने जो आश्वासन दिया है उस आश्वासन के तहत हमें अपने घर चलाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

    इसे भी पढ़े – MP News :पड़ोसी निकला हैवान, 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,8 घंटे के भीतर आरोपी के आशियाने पर चला बुलडोजर

    इसी के चलते आज भी महिला सम्मान निधि का पंजीयन कराने पहुंची हैं। और कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। प्रमुख रुप से अंजू खान,श्रीकांत मिश्रा, रमसिया कुशवाहा, रामकिशोर सिंह, कामता सोनी, हीरेंद्र पटेल,आमीन खान, रहीश खान,नफील् खान, रशीद खान, मुबारक खान, इरसाद खान,नटबर खान, अल्फाज खान, सोनू खान, मो. अकील, राम औतार वर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ उपस्थित रहें।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • रीवांचल में सबसे अधिक सीटे जीत कर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी: पटवारी

    सतना ।। जिले के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि रीवांचल में कांग्रेस सतना सबसे ज्यादा सीटे जीत कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश  को सुनहरा बनाने के लिये तैयार है जनता भाजपा को हराने के लिये तैयार है। बदलाव की लहर है।

    उन्होंने कहा कि कर्नाटक में दल बदलने वाले 22 विधायकों में 80 प्रतिशत को हार का सामना करना पड़ा है। राहुल गांधी का मंच प्यार मुहब्बत से प्रेम है और नफरत जैन ने भाज घृणा से तिरस्कार है। कांग्रेस हर समय भारत की महान परम्परा और विरासत को संजोने का काम बनाकर करती है मानवता और इंसानियत की रक्षा का वचन देती है जिसकी सीख राम कृष्ण ने दिया है।

    इसे भी पढ़े – MP Board 10th,12th Result 2023 Live Updates: घोषित हुआ एमपी बोर्ड का Result,ये रहा Result Link

    उन्होंने नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति महोदया से न कराये जाने को भी लोकतंत्र और महिला आदिवासी के खिलाफ बताया है। पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय सचिव श्री मित्तल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. राजेन्द्र कुमार सिंह, द्वय जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, मकसूद अहमद, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी एवं प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार उपस्थित रहे।

     

Back to top button