IPS TRANSFER BREAKING: MP में सीनियर अफसरों का तबादला

  • IPS TRANSFER BREAKING: MP में सीनियर अफसरों का तबादला,देखें पूरी लिस्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में में आज रविवार देर शाम कई सीनियर अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इंदौर रेंज के आईजी राकेश गुप्ता को इंदौर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मकरंद देउस्कर डेपुटेशन पर केंद्र गए हैं। उन्हें BSF में IG बनाया गया है जिसके चलते इंदौर कमिश्नर की नई नियुक्ति की गई है। वे इंदौर में एसएसपी भी रह चुके हैं।

    डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। गुना हादसे के बाद परिवहन आयुक्त पद से संजय कुमार झा को हटाया गया था। पुलिस मुख्यालय इंटेलिजेंस में पदस्थ IG अनुराग को इंदौर रेंज का आईजी बनाया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button