Harda factory me aag

  • Maihar News :हरदा हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, जिला कलेक्टर के आदेश के बाद विस्फोटक पदार्थाे की धर पकड चालू

    मैहर,मध्यप्रदेश।। हरदा में पटाखा फैक्टी्र में धमाके की घटना ने पुरे देश को झिंझोर कर रख दिया जिसके बाद जिला कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने जिले सभी विस्फोटक पदार्थो के गोदामो में जमा स्टोक की जानकारी के लिए आदेश जारी किया गया जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारीयो ने जिले के छोटे बडे पटाखा व्यापारीयो और खदान मालिको के गोदामो में छापेमारी की गई।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    जिसमें एसडीएम सुरेश जाधव और तहसीलदार जितेंद्र पटेल द्वारा जिले में कई खदान मालिको के ठिकानो पर छापे मारी के दौरान एस एन मिनरल, दुलीचंद पटेल पहाड़ी, मैहर लाइम स्टोन कंपनी भटूरा, अल्ट्राटेक सीमेंट के तीन, जितेंद्र कुशवाहा कटनी, जिसमे से कारोबारी पियुष जैन के ग्राम जमताल में छापे के दौरन भंडारण क्षमता 1500 किग्रा है।

    सेफटी फयुज 9882 मी जिसमे 175 किग्रा विश्फोटक पाया गया इसी तरह सीएसपी राजीव पाठक और नादन थाना प्रभारी संजय दुबे द्वारा तनाजा वंशीपुर में रेवांचल एक्सप्लोसिव में छापे मारी के दौरान 10 हजार किलो नाइट्रेट मिक्स की परमीशन के अनुपात में 4975 किलो विश्फोटक पाया गया।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Harda Patakha Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

    भोपाल। Harda Patakha Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। नर्मदापुरम आईजी इरशाद वाली ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री संचालक राजू अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सभी लोगों की तलाश की जा रही है।

    Photo harda patakha factory blast

    आईजी इरशाद वाली ने यह भी बताया कि फैक्ट्री संचालक के पास तीन लाइसेंस थे। प्राथमिक जांच में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आई है। नियम कायदों के तहत काम किया जाता तो यह हादसा नहीं होता। जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    वहीं हरदा एसडीएम केसी परते ने कहा कि फैक्ट्री अनफिट थी और पिछले कई सालों से संचालित थी। इसकी पूर्व में हुई शिकायत के बाद जांच भी हुई थी और इसे सील भी किया गया था। यह फैक्ट्री पट्टे की जमीन पर संचालित थी जिसके मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • कल हरदा जाएंगे सीएम मोहन: पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल लोगों से करेंगे मुलाकात, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल हरदा जाएंगे। जहां वे हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने कहा कि घटना के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। मैं कल खुद विधानसभा की कार्यवाही के बाद हरदा जाऊंगा।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    सीएम मोहन राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचें। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए है।

    आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह हरदा के बैरागढ़ के मगरदा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए। ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया। माना जा रहा है आग पटाखों के लिए रखे बारूद में लगी, जिससे ये धमाके हुए हैं। भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 100 से अधिक घायल है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Harda News : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, कई घायल

    Harda news :मध्य प्रदेश के हरदा में बैरागढ़ नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    CM मोहन यादव ने घटना को लेकर ली जानकारी

    वहीं, इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली है। CMO कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

    तेज धमाके के बाद भागते नजर आए लोग

    इस घटना के बाद पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गई और आसपास के घरों में आज की तेज तपन महसूस की गई। आसपास के लोग आग लगने के बाद भागते नजर आए। स्थानीय लोगों की माने तो विस्फोट के समय पटाखा फैक्ट्री में करीब 500 लोग मौजूद थे।

    फैक्ट्री में मौजूद कई लोग हताहत बताए जा रहे हैं। घायलों और मृतकों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पटाखा फैक्ट्री के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button