Digvijay singh

  • Maihar देवी जी रोपवे किराया वृद्धि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

    SATNA NEWS सतना।।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सतना दौरे के दौरान मुलाकात कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने मां शारदा देवी मंदिर में रोपवे में हुई किराया वृद्धि के विषय से अवगत कराते हुए उनसे हस्तक्षेप की मांग की है जिसे श्री सिंह ने गंभीरता से लिया है।वे पूर्व में भी इस सम्बद्ध में पत्राचार कर चुके हैं।

    गौरतलब है कि बीते माह अचानक से देवी जी रोपवे किराए में हुई वृद्धि को लेकर मैहर ब्लॉक कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन किया था।जिसे लेकर काफी गहमा गहमी हुई थी।अब इस लड़ाई को पूर्व मुख्यमंत्री मां शारदा भक्त दिग्विजय सिंह का भी समर्थन से इस लड़ाई को एक नया बल मिल चुका है।

    श्री दिग्विजय सिंह ने अपने निजी आई डी से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र को पोस्ट कर के शिवराज सरकार मामू के ऊपर निशाना साधा है जिससे यह लड़ाई और मजबूत होगी।कुल मिलाकर रोपवे प्रबन्धन के ऊपर संकट बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं।

    Satna : दिग्विजय ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- इन्हें दीपिका के कपड़े दिखते हैं पर भगवान हनुमान जी के सामने फूहड़ता एवं प्रदेश की सुरक्षा की चिंता नहीं

  • Satna : दिग्विजय ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- इन्हें दीपिका के कपड़े दिखते हैं पर भगवान हनुमान जी के सामने फूहड़ता एवं प्रदेश की सुरक्षा की चिंता नहीं

    SATNA NEWS सतना।।रतलाम में बॉडी बिल्डिंग के कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (NAROTTAM MISHRA) को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखता, क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे। दिग्विजय सिंह (DIGVIJAY SINGH) ने शुक्रवार से अपने विंध्य दौरे की शुरुआत की है। इस दौरान सतना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा(BHAJPA) के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने-बढ़ाने वाला कहा। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है।

    इस बार बिकाऊ नहीं, टिकाऊ को जिता कर लाएंगे

    प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सौ प्रतिशत वापसी का दावा करते हुए सिंह ने कहा, पिछली बार किसे पता था सिंधिया जी बिक जाएंगे। इस बार हम बिकाऊ नहीं टिकाऊ माल को जिता कर लाएंगे। प्रत्याशियों के चयन में नए-पुराने चेहरों के सवाल पर बोले- उनका काम जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। प्रत्याशी कौन होगा ये पार्टी तय करेगी। वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को देंगे। पांच महीने भारत जोड़ो यात्रा में रहे अब हम फिर घूमने निकल पड़े हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा- उससे बड़ा फर्क पड़ा है, इसीलिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मदरसे जाना पड़ा है।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक)

    भारत के मॉडल से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। दुनिया मे 160वें नंबर पर रहा उद्योगपति अब तीसरे नंबर पर है। भाजपा का मॉडल ऐसा है, जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और उनके नेता एवं उनसे जुड़े व्यापारी लाभान्वित होते हैं। गोसेवा और रक्षा के नाम पर कमाई की जा रही है। गायों को दुर्दशा का शिकार बनाया जा रहा है। किसानों पर मार पड़ रही है। आदिवासियों के विकास के पैसों से पंडाल सजा कर सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा- सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का सहारा ले रही है। विरोध जताने वालों पर रेड डलवाई जा रही है।

    बोले- पीएम ने जो कहा वो देश का अपमान नहीं क्या

    राहुल गांधी के लंदन में बयान देने पर मचे बवाल पर दिग्विजय ने कहा कि मोदी भी विदेशों में जाकर भाषण देते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। क्या वो देश का अपमान नहीं है, जबकि उन 70 सालों में अटल जी का कार्यकाल भी शामिल है, लेकिन संघ और भाजपा के दो सबसे बड़े प्रेमी राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह हैं। सारा अटैक उन पर ही होता है।

    किसानों के मुद्दों का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं, लेकिन खाद-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमत, समर्थन मूल्य और किसानों की अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं है। अब तो देश भर में तमाम किसानों से निधि के पैसे वापस भी लिए जा रहे हैं।

    नमक से रसोई गैस तक सबके दाम बढ़े

    पूर्व सीएम ने कहा- इस निधि के एवज में लगातार कृषि संबंधी उत्पादों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। किसानों के हित का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। ऐसा मॉडल तैयार किया गया है कि किसान अपनी उपज व्यापारी को बेचने को मजबूर हो, ताकि फिर इनके लोगों की कमाई हो। महंगाई इस कदर बढ़ी है कि नमक से लेकर रसोई गैस तक के दाम बढ़ गए। नार्थ ईस्ट के चुनाव होते ही रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ गए, लेकिन जब देश में महंगाई की बात होती है तो हिंदू-मुस्लिम और बेरोजगारी की बात होने पर मंदिर-मस्जिद की बात शुरू हो जाती है।

    धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे…

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ धर्म का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे हैं। धर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके नाम पर व्यवसाय किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं का अर्धनग्न डांस होता है तो प्रदेश के गृहमंत्री भी चुप्पी साध लेते हैं। तब भाजपा, विहिप- बजरंग दल कहां गए? कहां गया हिंदुत्व?

    चुनाव में 7 माह, तब लाडली बहना याद आई…

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्गी ने कहा कि अब जब चुनाव के 7 माह रह गए हैं तब उन्हें लाडली बहना की याद आई है। उसके लिए उन्होंने लंबी चौड़ी लिस्ट जारी की है। उन्हें इससे पहले क्यों नहीं बहनों की याद आई? शिवराज सिंह मैहर में देवी दर्शन करने आते हैं तब रोप-वे की टिकट की दर कम रहती है, लेकिन उनके जाते ही उसकी भी कीमतें बढ़ जाती हैं, ऐसा कैसे ?

    बोले- भाजपाई खरीद रहे आदिवासियों की जमीनें

    सतना में हुए कोल जनजाति महाकुम्भ के आयोजन पर दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में एससी-एसटी के विकास-कल्याण के लिए बनाई गई व्यवस्था को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। उनके लिए खर्च होने वाली राशि से सभाएं की जा रही हैं। अब तक चार सभाओं में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए। उन्होंने कहा, सतना-पन्ना में आदिवासियों की जमीनें बिक रही हैं। भाजपाई खरीद रहे हैं और कलेक्टर बिक्री की अनुमति दे रहे हैं।

    मैहर को जिला बनाए जाने के मुद्दे का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, मऊगंज के साथ मैहर को भी जिला बनाया जाना चाहिए था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा- वो अपना घर देखें, हम अपना देख लेंगे।source dainikbhasker

  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताई दिग्विजय सिंह के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से पीछे हटने की वजह

    भोपाल।।राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ओपन इलेक्शन के एलान के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।  राजस्थान में हुई नूराकुश्ती के बाद अशोक गहलोत की के पद की दौड़ से बाहर होने के बाद कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हुई लेकिन आज उन्होंने भी कदम वापस खींच लिए और मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना नेता बताकर उनका प्रस्तावक बनने की घोषणा की। लेकिन दिग्विजय सिंह के पीछे हटने की वजह मध्य प्रदेश के गृह मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कुछ और ही बताई है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस समय देश की सबसे बड़ी खबर है, हर किसी की नजर इस बात पर है इस बार कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष ? यानि गांधी परिवार से अलग किसपर कांग्रेस आलाकमान यानि सोनिया गांधी भरोसा करती हैं।

    यह भी पढ़े – कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस दिलचस्प, दिग्विजय सिंह 30 को भरेंगे नामांकन, गोविंद सिंह सहित कई MLA बनेंगे प्रस्तावक, शशि थरूर के साथ कड़ा मुकाबला

    इस बीच कई नेता सामने आये जिन्होंने खुद को गांधी परिवार का विश्वसनीय बताते हुए  नामांकन भरने की घोषणा की।इनमें अशोक गहलोत सोनिया गांधी की पसंद के रूप में सामने आये लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का मोह नहीं छूटने से उन्होंने किरकिरी करा ली और वे रेस से बाहर हो गए।

    शशि थरूर शुरू से ही चर्चा में चल रहे हैं , मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी शैलजा का भी नाम सामने आया और दिग्विजय सिंह ने भी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने गले मिलती पोस्ट शेयर करती हुए एक दूसरे के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले की बात तक कह दी।

    यह भी पढ़े – MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, नोटिफिकेशन जारी, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

    लेकिन इस बीच आज नामांकन भरने के अंतिम दिन फिर बदलाव हुआ और दिग्विजय सिंह बैकफुट पर आ गए और सामने आया मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम, दिग्विजय सिंह ने कहा कि खड़गे उनके नेता हैं वे उनके प्रस्तावक बनेंगे नामांकन नहीं भरेंगे।

    दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ से पीछे हटने के फैसले पर भाजपा कहां चुप बैठने वाली थी।  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसे कमल नाथ की चाल बताया। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बहुत सीनियर नेता  हैं उनकी चक्की धीमी चलती है लेकिन पिसती बहुत बारीक़ है।  उनकी 10 जनपथ में अंदर तक पैठ है वो राजा को अध्यक्ष बनने ही नहीं देंगे, मैंने पहले ही कहा था । कमल नाथ प्रदेश अध्यक्ष और उनका सो कॉल्ड छोटा भाई राष्ट्रीय अध्यक्ष ? संभव ही नहीं होने देंगे।

Back to top button