Card accident news

  • Accident News :न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की एक साथ मौत!

    जमशेदपुर में पहली जनवरी की सुबह भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। ये सभी युवक एक कार पर सवार होकर पहली जनवरी की पिकनिक पर जा रहे थे। हादसा शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार पहले एक पोल और उसके बाद पेड़ से जा टकराई।

    Image credit by social media

    टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। कार से युवकों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी युवक शहर के आदित्यपुर इलाके के बाबा कुटी के रहने वाले थे।

    स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को बाहर निकाला। शवों को क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकला गया। सभी 6 मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुप्तांगा के रहने वाले थे।

    बताया गया है कि सभी युवक 31 दिसंबर की रात से ही पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है की नए साल का जश्न मना कर होटल से लौटते वक्त यह घटना घटी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि मृतक युवक पार्टी मनाने कहां गए थे। हादसे की खबर पाकर सभी के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी के घरों में कोहराम मचा है। मृतकों में मोनू महतो, हेमंत सिंह, सूरज, टिट्टू, छोटू यादव और एक अन्य शामिल हैं। घायलों के नाम हर्ष झा और रवि शंकर झा बताए गए हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button