car rally with saffron flag in San Francisco

  • जय श्री राम’ के नारों से गूंजीं अमेरिका की सड़कें, सैन फ्रांसिस्को में भगवा झंडे के साथ निकली कार रैली

    सालों से सभी रामभक्तों जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। वह घड़ी आ गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला अपने भव्यमंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके लिए अयोध्या में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं भारत से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे तमाम देश भी राम रंग में रंग गए हैं।

    सतना टाइम्स डॉट इन
    प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में विशाल श्रीराम कार रैली निकाली गई है। इसमें एक हजार से ज्यादा कारें शामिल हुईं। भगवा ध्वज को लहराती श्रीराम कार रैली में ‘जय सियाराम’ और जय श्रीराम के जयकारों से आसमान गूंज उठा।
    पूरी दुनिया में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर है भारी उत्साह
    श्रीराम कार रैली में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। लोगों ने अपने वाहनों और हाथों में भगवा ध्वज ले रखा है, जिसमें प्रभु श्रीराम की तस्वीर बनी है। शनिवार की रात भी अमेरिकी की सड़कों पर लोग भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम मंदिर उद्घाटन को लेकर भारी उत्साह है।
    सभी मंदिरों में चलेगा लाइव प्रसारण
    अमेरिका में तमाम हिंदू संगठनों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिन्न-भिन्न जगहों पर भव्य समारोह आयोजित किया है। यहां पर सैकड़ों हिंदू मंदिर भगवा रंग में रंग दिए गए हैं। सभी मंदिरों को फूलों और भगवा ध्वजों व सुंदर, रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन और कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी इन सभी मंदिरों में दिखाने की पूरी तैयारी की गई है।
    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।
Back to top button