Bridal Mehndi Design: These mehndi designs are very special for brides

  • Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

    Bridal Mehndi Design :दुल्हनें अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह अपने लुक का भी खास ख्याल रखती हैं। मेकअप से लेकर आउटफिट तक हर कोई लेटेस्ट डिजाइन चुनना पसंद करता है।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    मेहंदी की बात करें तो यह हर तीज-त्योहार पर लगाई जाती है। लेकिन शादी के दिन दुल्हन के लिए मेहंदी का महत्व बाकी सभी दिनों से बिल्कुल अलग होता है।तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जो खास तौर पर दुल्हनों के लिए चुने गए हैं।


    इसे भी पढ़े – New Jhumki Designs :इन झुमकी डिजाइनों से आपके चेहरे की खूबसूरती खिल उठेगी!


    नाम वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (Name Style Mehndi Designs)

    IMAGE CREDIT BY GOOGLE

    वैसे तो हर लड़की अपने होने वाले पति का नाम लिखती है, लेकिन आजकल इस तरह का डिजाइन काफी पॉपुलर हो गया है। अक्सर लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी से अपने होने वाले पति का नाम, शादी की तारीख और कई तरह के मंत्र लिखवाना पसंद करती हैं। इस तरह का डिजाइन काफी आकर्षक लगता है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद के अनुसार और भी कई तरह की पत्तियों और बेलों के डिजाइन बना सकती हैं।

    गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Designs)

    IMAGE CREDIT BY GOOGLE

    अगर आपको सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद है तो आप इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं। वैसे तो यह डिज़ाइन बहुत सिंपल है लेकिन देखने में बहुत प्यारा लगता है। अगर आप अपनी शादी के लिए सोबर और सिंपल लुक चुन रही हैं तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन को जरूर ध्यान में रखें। इस तरह की मेहंदी आप खुद भी लगा सकती हैं।

    चैन स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Chain Mehndi Designs)

    IMAGE CREDIT BY SOCIAL MEDIA

    अगर आपको कुछ स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद है तो आप कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन काफी ट्रेंडी और यूनिक लगता है। इसे थोड़ा और कस्टमाइज़ करने की कोशिश करें ताकि आप एक अलग मेहंदी डिज़ाइन बना सकें। अगर आपको बड़े फूलों वाले डिजाइन पसंद हैं तो भी आप अपनी शादी के दिन के लिए ऐसे डिजाइन चुन सकती हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button