Ayodhya ram mandir

  • Ramlala Praan Pratishtha : 22 जनवरी को यूपी समेत इस राज्य में छुट्टी, RSS प्रमुख भागवत को मिला निमंत्रण

    नई दिल्ली. 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ram mandir) में होने वाले भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Praan Pratishtha) समारोह के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा और विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को निमंत्रित किया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने 22 जनवरी को सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है. शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है. इस उपलक्ष्य में सभी सरकारी भवनों को दिव्य स्वरूप में सजाया जाए.

    Image credit by social Media

    इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को गोवा सरकार ने भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया. 22 जनवरी को गोवा में सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी. वहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित होने वाला 2100 किलोग्राम का अष्टधातु से बना घण्टा ट्रस्ट को सौंप दिया गया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं.

    वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अस्वीकार किए जाने की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह उनकी भगवान राम के प्रति आस्था की कमी को दिखाता है. पटना में भाजपा के राज्य मुख्यालय में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आयोजित एक मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ईरानी ने यह टिप्पणी की.

    ईरानी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि सोनिया गांधी ने 22 जनवरी के समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है. हम उनसे इससे कुछ अलग की क्या उम्मीद कर सकते हैं. उनकी राम में आस्था नहीं है ये उन्होंने प्रमाणित किया. स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेता है जो लोकतंत्र के मंदिर और राम के मंदिर के लिए समान रूप से समर्पित है.’

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

  • Ram Mandir Ayodhya :रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से चलेंगी विशेष ट्रेनें, MP से चलेगी हाई स्पीड स्लीपर वंदे भारत.

    Ram mandir Ayodhya :रेलवे बोर्ड चैयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए रेलवे व्यापक स्तर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। देश के हर कोने से अयोध्या की कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे जोन में भी स्लीपर वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। सिन्हा मंगलवार को जबलपुर जोन के दौरे पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

    Image credit by social Media

    उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गढ़ा और ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन को बिलासपुर जोन से अलग कर जबलपुर जोन में शामिल करने के लिए डीआरएम ने प्रस्ताव दिया है। इस पर पहल की जाएगी।

    इसे भी पढ़े – सतना शहर से रेल माल गोदाम बाहर करने महापौर से मिले सतना चेंबर के प्रतिनिधि

    ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ेगा

    बजट में रेल किराए के सवाल पर चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल में बजट की कोई कमी नहीं है। पूर्व में भी 2.4 लाख करोड़ का बजट मिला हैै। रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को दोबारा शुरू करने की बात को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि हम पहले से ही रियायत पर यात्रा करा रहे हैं।

    इसे भी पढ़े – Share Market में आज तेजी, सेंसेक्स 660 अंक ऊपर चढ़ा, 197 अंक वृद्धि के साथ 21,710 पहुंचा निफ्टी

    बोर्ड चेयरमैन जबलपुर स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रहीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से लेकर लॉबी, सिग्नल आदि व्यवस्था को जांचा। सुरक्षा-संरक्षा एवं चल रहे कार्यों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पमरे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी उपिस्थत थी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • Ram Mandir Pran Pratistha :राम मंदिर को लेकर पूर्व CM कमलनाथ का बयान- राम मंदिर सबका है, राम मंदिर का पट्टा BJP के पास नहीं है

    भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ का राम मंदिर को लेकर बयान सामने आया है। कमलनाथ से राम मंदिर जाकर भगवन राम के दर्शन करने पर सवाल किए गए थे जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, राम मंदिर सबका है और में दर्शन के लिए वहां जरूर जाऊंगा।

    Photo Credit By Google

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि, राम मंदिर सबका है..कोई इसका श्रेय अकेले नहीं ले सकता। माननीय उच्च न्यायालय के जजमेंट के बाद इसके निर्माण की शुरुआत हुई। बीजेपी की सरकार थी तो उनकी जिम्मेदारी थी राम मंदिर बनाना। राम मंदिर का पट्टा बीजेपी के पास नहीं है। यह मंदिर पूरे देश का है, सभी का इस पर अधिकार है।

    इसे भी पढ़े – रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधाओ और समस्याओं को लेकर सतना महापौर ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    कमलनाथ से पूछा गया कि, क्या वे 22 तारिख को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जायेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को नहीं लेकिन बाद में भगवान राम के दर्शन के लिए मैं जरुरु जाऊंगा।

    इसे भी पढ़े – Satna News :गरीब ठेला चालकों पर नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में उतरी कांग्रेस

    कमलनाथ विधानसभा के सत्र के दौरान किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने के चलते विधायक पद की शपथ नहीं ग्रहण कर पाए थे। इसी के चलते उन्होंने सोमवार को विधायक पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा था कि, वे अब भी मध्यप्रदेश में ही सक्रिय रहेंगे और दिल्ली नहीं जाएंगे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • Ayodhya Ram Mandir: यहां तैयार किए चांदी के बर्तनों में लगेगा श्रीराम को छप्पन भोग

    Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही है। यहां उस दिन भगवान के लिए चांदी के बर्तनों में छप्पन भोग सजाया जाएगा। इन बर्तनों को तैयार करने में 15 दिन का समय लगा।

    Image credit by satna times

    अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही हैं। देश के कोने-कोने से प्रभु श्री राम के लिए कुछ न कुछ अयोध्या भेजा जा रहा है। चेन्नई में बने चांदी के बर्तनों से भगवान श्रीराम के लिए छप्पन भोग सजाया जाएगा। चेन्नई के ज्वेलरी व्यवसायी मीठालाल आदित्य करण पगारिया ने बताया कि भगवान के भोग के लिए चांदी के बर्तन अयोध्या पहुंच गए हैं। इन्हें विशेष रूप से भगवान के छप्पन भोग के लिए बनवाया गया है। चेन्नई के अलावा मैसूरु, दिल्ली और बेंगलूरु में इन्हें विशेष रूप डिजाइन से तैयार करवाया गया। बर्तनों को तैयार करने में 15 दिन का समय लगा। हर बर्तन पर श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या लिखा गया।

    इसे भी पढे – 12th paas Govt Job :12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती।

    मीठालाल पगारिया को भी अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण

    अयोध्या राम मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह पंकज और स्वामीनाथन ने चेन्नई में चांदी के बर्तनों का ऑर्डर दिया। मीठालाल पगारिया को अयोध्या आने का आमंत्रण भी दिया। पगारिया ने बताया कि भगवान राम के भोग के लिए बर्तन बनाना सौभाग्य की बात है। वह इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

    इसे भी पढ़े – 2024 में नौकरियों की बाढ़: पहले हफ्ते में 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

    सूरत में राम मंदिर की रेप्लिका बनी

    सूरत में एक कारीगर ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति को एमडीएफ (मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड) से तैयार चार मंजिला श्रीराम मंदिर के रूप में प्रकट किया है। गांधीकुटीर क्षेत्र में एमडीएफ डिजाइनर चेतन पटेल ने मंदिर की प्रतिकृति सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर रखी तो लोग मंदिर लेने अथवा नया बनाकर देने की मांग के साथ उनके पास पहुंच गए। चेतन बताते हैं कि मंदिर की डिजाइन के लिए बोर्ड के छोटे-छोटे तीन हजार टुकड़े इस्तेमाल किए गए। अब तक वह दो दर्जन मंदिर बना चुके हैं और करीब एक दर्जन ऑर्डर अभी भी डिलीवर करने बाकी हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button