Ayodhya Ram Mandir: Chhappan bhog will be offered to Shri Ram in silver utensils prepared here.

  • Ayodhya Ram Mandir: यहां तैयार किए चांदी के बर्तनों में लगेगा श्रीराम को छप्पन भोग

    Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही है। यहां उस दिन भगवान के लिए चांदी के बर्तनों में छप्पन भोग सजाया जाएगा। इन बर्तनों को तैयार करने में 15 दिन का समय लगा।

    Image credit by satna times

    अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही हैं। देश के कोने-कोने से प्रभु श्री राम के लिए कुछ न कुछ अयोध्या भेजा जा रहा है। चेन्नई में बने चांदी के बर्तनों से भगवान श्रीराम के लिए छप्पन भोग सजाया जाएगा। चेन्नई के ज्वेलरी व्यवसायी मीठालाल आदित्य करण पगारिया ने बताया कि भगवान के भोग के लिए चांदी के बर्तन अयोध्या पहुंच गए हैं। इन्हें विशेष रूप से भगवान के छप्पन भोग के लिए बनवाया गया है। चेन्नई के अलावा मैसूरु, दिल्ली और बेंगलूरु में इन्हें विशेष रूप डिजाइन से तैयार करवाया गया। बर्तनों को तैयार करने में 15 दिन का समय लगा। हर बर्तन पर श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या लिखा गया।

    इसे भी पढे – 12th paas Govt Job :12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती।

    मीठालाल पगारिया को भी अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण

    अयोध्या राम मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह पंकज और स्वामीनाथन ने चेन्नई में चांदी के बर्तनों का ऑर्डर दिया। मीठालाल पगारिया को अयोध्या आने का आमंत्रण भी दिया। पगारिया ने बताया कि भगवान राम के भोग के लिए बर्तन बनाना सौभाग्य की बात है। वह इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

    इसे भी पढ़े – 2024 में नौकरियों की बाढ़: पहले हफ्ते में 7 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

    सूरत में राम मंदिर की रेप्लिका बनी

    सूरत में एक कारीगर ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति को एमडीएफ (मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड) से तैयार चार मंजिला श्रीराम मंदिर के रूप में प्रकट किया है। गांधीकुटीर क्षेत्र में एमडीएफ डिजाइनर चेतन पटेल ने मंदिर की प्रतिकृति सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर रखी तो लोग मंदिर लेने अथवा नया बनाकर देने की मांग के साथ उनके पास पहुंच गए। चेतन बताते हैं कि मंदिर की डिजाइन के लिए बोर्ड के छोटे-छोटे तीन हजार टुकड़े इस्तेमाल किए गए। अब तक वह दो दर्जन मंदिर बना चुके हैं और करीब एक दर्जन ऑर्डर अभी भी डिलीवर करने बाकी हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button