asian champions trophy

  • Women’s Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम बनी एशियाइ चैंपियन

    Women’s Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम बनी एशियाइ चैंपियन

    Women’s Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतकर एक बार फिर अपनी ताकत का एहसास कराया। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हराया, और पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। राजगीर के मैदान पर खेला गया यह मैच भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक बन गया।

    फाइनल में पहला और निर्णायक गोल दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से किया। यह दीपिका का टूर्नामेंट का 11वां गोल था, जिससे भारत को बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

    मैच के अंतिम 5 मिनट बहुत ही तनावपूर्ण थे। चीन ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने पूरी मजबूती से हर हमले को नाकाम कर दिया। गोलकीपर सविता पूनिया और डिफेंडरों की सूझबूझ ने भारत की जीत सुनिश्चित की।

    चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित थे। सुबह से ही वे लाइन में लगने लगे थे, और उनमें से ज्यादातर युवा थे, जिन्होंने तिरंगा लिया हुआ था और चेहरों पर पेंटिंग की हुई थी। उनका उत्साह इतना अधिक था कि वे लगातार देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, दर्शकों की संख्या बढ़ती गई, जिससे पुलिस को दो लाइनें बनानी पड़ीं। दर्शकों की लाइन करीब आधा किलोमीटर लंबी थी।

  • Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 8–1 से रौंदा

    Asian Champions Trophy: चीन में हो रहे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 8–1 से मात दी. भारतीय टीम की तरफ से राजकुमार पाल ने शानदार प्रदर्शन किया. राजकुमार की शानदार गोल हैट्रिक ने भारतीय टीम को मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल कराई.

    Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 8–1 से रौंदा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपर स्ट्राइकर राजकुमार पाल ने मैच के तीसरे मिनट में ही अपना पहला गोल दाग दिया था.इसके बाद छठवें मिनट में अरजीत सिंह हुंडाल ने तो वहीं सातवें मिनट में जुगराज सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को मैच में 3–0 की शानदार बड़त दिला दी थी.

    Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 8–1 से रौंदा

    इसके बाद मलेशिया की टीम इस बड़त को मात नहीं दे पाई और भारतीय टीम के आगे घुटने टेक दिए. मलेशिया की टीम ने पूरे मैच में सिर्फ एक ही गोल किया. इस बड़ी जीत के बाद अब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला 14 सितंबर को पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

Back to top button