Anushka Sharma

  • भगवान राम की नगरी में हुआ Anushka Sharma का जन्म, इन बॉलीवुड सितारों का है अयोध्या से कनेक्शन

    Bollywood Stars Connection With Ayodhya: सभी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। यह दिन ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा। इस दिन अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाने वाली है। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन के कई सितारों में इस दिन के लिए आमंत्रण मिला है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    रामानंद सागर की रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अयोध्या से खास कनेक्शन रहा है।

    अनुष्का शर्मा

     

    बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का खास नाता अयोध्या से है। वे भले ही बेंगलुरु में पली बढ़ीं हैं, लेकिन उनका जन्म अयोध्या में हुआ है। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा, अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट का हिस्सा थे। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या के मिलिट्री हॉस्पिटल में हुआ था।

    naidunia_image

     

    पूजा बत्रा

     

    बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं पूजा बत्रा भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नाता रखती हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1975 को फैजाबाद अयोध्या में हुआ था। दरअसल, उनका जन्म आर्मी अफसर रवि बत्रा और मिस इंडिया पार्टिसिपेट नीलम बत्रा के घर हुआ था। वे 90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

    naidunia_image

    लावण्या त्रिपाठी

     

    एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। लावण्या साउथ एक्ट्रेस हैं, जो कि तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। लावण्या का जन्म 15 दिसंबर, 1990 को अयोध्या में हुआ था। कुछ सालों तक अयोध्या में रहने के बाद वे अपनी फैमिली के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई थीं।

    naidunia_image

     

    अबरार अल्वी

     

    प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम जैसी फिल्मों की कहानियां लिख चुके अबरार अल्वी का जन्म भी अयोध्या में हुआ है। अबरार अल्वी का जन्म 1 जुलाई, 1927 को अयोध्या में हुआ था। कॉलेज एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर के लिए लेखन और निर्देशन शुरू किया था।

    naidunia_image

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    अभिषेक चौबे

     

    फेमस डायरेक्टर अभिषेक चौबे का जन्म अयोध्या में हुआ था। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी से को-राइटर के तौर पर अपने करियर में शुरुआत की थी। उन्होंने ओमकारा, कमीने जैसी फिल्मों में भी डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद अभिषेक ने इश्किया से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।

    naidunia_image

  • Anushka Sharma ने बॉडीगार्ड संग की बाइक की सवारी, भड़के लोग,ये रही वजह,देखे Video

    Anushka Sharma Bike Ride Video: बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह अनुष्का शर्मा की कोई तस्वीर होती है, तो कभी आईपीएल मैच। इसके अलावा अनुष्का शर्मा अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा अभी कुछ दिनों पहले अपने पति के साथ डिनर डेट के लिए निकली थी। इसके बाद अब अनुष्का शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर करते दिखे।

    अनुष्का शर्मा ने की बाइक की सवारी

    विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का लुक वायरल हो जाता है। तो कभी अनुष्का शर्मा के किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक की सवारी करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा एकदम अलग ही लुक में नजर आईं। अनुष्का शर्मा ने इस वायरल हो रही वीडियो में काला चश्मा लगा रखा है और शर्ट-पैंट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो को उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का बाइक सवारी का वीडियो सामने आया था। जो जमकर वायरल हो रहा था।

    अनुष्का शर्मा की वीडियो पर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

    अनुष्का शर्मा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘न मैडम ने हेलमेट पहना है, न ही उनके बॉडीगार्ड ने’। इसके अलावा कई यूजर्स ने अनुष्का शर्मा की ड्रेस पर जमकर कमेंट किए। यूजर्स ने कमेंट कर अनुष्का शर्मा की ड्रेस को म्युनिसिपालिटी की यूनिफॉर्म बताया।

    सतना टाइम्स ऐप डाउनलोड करने के लिए अभी क्लिक करे

  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई के पॉश अलीबाग इलाके में खरीदी 8 एकड़ जमीन, जानिये कितनी चुकाई कीमत

    विराट और अनुष्का लंबे समय से फार्म हाउस के लिए जमीन तलाश रहे थे। दोनों ने करीब 6 महीने पहले ही यह प्रॉपर्टी देखी थी।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के पॉश अलीबाग में फार्महाउस के लिए 8 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन अलीबाग के जिराड इलाके में है। E Times की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील गणेश चतुर्थी वाले दिन हुई। इस प्रॉपर्टी के लिए कपल ने कुल 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये चुकाए हैं। जिसमें से 1 करोड़ 15 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिये जा चुके हैं। इसके अलावा सरकारी खजाने में स्टैंप ड्यूटी के 3 लाख 35 हजार रुपये भी जमा कर दिये गए हैं। डील नामी रियल स्टेट फर्म ‘समीरा हैबिटेट्स’ के जरिये हुई है।

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (सोर्स- इंस्टाग्राम/अनुष्का शर्मा)

    विराट के छोटे भाई ने पूरी की डील

    आपको बता दें कि विराट कोहली, पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ इन दिनों एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए हैं। चूंकि डील के लिए पहले से 30 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी की तारीख तय हुई थी, ऐसे में विराट के छोटे भाई विकास कोहली ने पावर ऑफ अटार्नी और डील से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं वगैरह पूरी की। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने करीब 6 महीने पहले ही यह प्रॉपर्टी देखी थी और पहली नजर में दोनों को भा गई थी।

    जमीन पर आलीशान फार्म हाउस बनाने की तैयारी

    रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का और विराट इस 8 एकड़ जमीन पर फार्म हाउस बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों लंबे वक्त से फार्म हाउस के जमीन की तलाश में जुटे थे। आपको बता दें कि अलीबाग, मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में शुमार है।

    यहां पहले से ही तमाम सेलिब्रिटी, बिजनेसमैन वगैरह रहते हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और रोहित शर्मा वगैरह भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या भी इसी इलाके में जमीन लेने की योजना बना रहे हैं और दोनों ने कई प्रॉपर्टी भी देखी है।

Back to top button