Singrauli News :धान खरीदी में 1 करोड़ से अधिक का घोटाला, धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध प्राथमिक दर्ज

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

Singrauli News :आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरका में सत्र वर्ष 2023-2024 धान खरीदी में व्यापक तौर पर घोटाला किये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस घोटाले में धान खरीदी के न्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भूमिका संदिध होने पर प्रभारी उपायुक्त सहकारिता ने सरई थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। करीब 1 करोड़ 29 हजार रूपये का गबन हुआ है।

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

इस संबंध में प्रभारी उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध रूपये 1 करोड़ 29 हजार 138 की शासकीय राशि गबन करने के आरोप में थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विवेचना जारी है। उन्होने ने बताया कि कलेक्टर अरूण परमार के निर्देशन पर संबंधित केन्द्र से प्राप्त हो रही शिकायतो के आधार पर जॉच की गई। बरका धान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 में खरीदी प्रभारी उदय पाल सिंह एवं कम्प्यूटर आपरेटर बिमलेश कुमार द्विवेदी के द्वारा किसानो से धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया गया।


इसे भी पढ़े – Singrauli News :श्री जोगिया बीर बाबा मंदिर में विराजे शिव जी भण्डारे का हुआ विशाल आयोजन


इस दौरान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 में 548 किसानो से 43174 क्विटल धान की खरीदी की गई जिसमें समिति द्वारा 39273.00 क्विटल धान जमा कराया गया। प्रभारी द्वारा 3901.00 क्विटल धान कम जमा कराया गया।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार खरीदी केन्द्र 2 में 1173.20 क्विटल धान खरीदी हुई, जिसमें 480 क्विटल धान जमा कराया गया। उपरोक्त दोनो खरीदी केन्द्रों को मिलाकर केन्द्र प्रभारी द्वारा 4594.20 क्विटल धान समिति में कम जमा कराया गया। दोनो केन्द्रों में उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन कर मौक पर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें केन्द्र पर परिवहन के बाद शेष स्टाक उपलब्ध नही पाया गया। जिसके फ लस्वरूप शासकीय राशि के गबन के आरोप में केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध पुलिस थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है।


इसे भी पढ़े – Indore News: पटवारी परीक्षा के घोटाले पर इंदौर में हजारों छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय को घेरा


पत्नी एवं बेटी के नाम किया गोलमाल

बरका समिति सेवक उदयपाल सिंह के खिलाफ दर्जन भर से ऊपर ग्रामीण कलेक्ट्रोरेट कार्यालय सोमवार की दोपहर बाद पहुंचे। जहां कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन पत्र देते हुये समिति सेवक पर धान खरीदी में गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि गजरहिया निवासी प्रमोद कुमार कुशवाहा 21 दिसम्बर को करीब 29 क्विटल धान खरीदी केन्द्र में ले गया था। किं तु उसमें भी गोलमाल कर दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि समिति सेवक ने अपनी बेटी एवं पत्नी तथा रिश्तेदारों के खाते में खूब धन बरसाया है। उक्त बैंकखातों की जांच हो जाये तो कई चौकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। इसी तरह बृजेश कुमार यादव पिता स्व. रामप्रसाद यादव निवासी पुरैल के साथ धोखा-धड़ी हुआ है। 354 बोरी धान समिति में बेचा था। किंतु बाद में समिति सेवक ने बैंकखाते को बन्द करा कर मनगढ़ंत थाने में शिकायत कर दिया। ग्रमीणों ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here