Satna :एकेएसयू के तीस स्टूडेंट्स का जूबिलिएंट फूड वर्क्स लिमिटेड में चयन

एकेएसयू के तीस स्टूडेंट्स का जूबिलिएंट फूड वर्क्स लिमिटेड में चयन।

सतना।।सोमवार।एकेएस विश्वविद्यालय सतना में भारतीय खाद्य सेवा कंपनी जूबिलियंट फूडवर्क्स लिमिटेड के एचआर मैनेजर के मार्गदर्शन में केंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी के पास डोमिनोज पिज़्ज़ा,पॉपीज और डुंकिन डोनेट्स की फ्रेंचाइजी है। भरतीया समूह की इस कंपनी में एकेएसयू के बी.टेक बायोटेक के 20 और बीएससी बायोटेक के 10 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है।

एकेएसयू के तीस स्टूडेंट्स का जूबिलिएंट फूड वर्क्स लिमिटेड में चयन।

जूबिलिएंट फूड वर्क्स लिमिटेड देश और विदेश का बड़ा ब्रांड है। इसमेंअच्छे पैकेज पर तीस छात्रों का चयन त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के बाद हुआ है। कंपनी ने उन्हें ट्रेनी एग्जीक्यूटिव का पद और बंगलौर लोकेशन में कार्य करने का मौका दिया हैI चयनित स्टूडेंट्स मे अमीषा विश्वकर्मा,शैलांशु साहू,संजीव द्विवेदी,वैष्णवी गर्ग,प्राची पटेल, आदित्य नामदेव,शशि प्रजापति,आदर्श गर्ग,स्लेहा रफीक सिद्दीकी,रिशम प्रजापति,विष्णु प्रताप सिंह,कृष्ण मुरली जायसवाल,शाक्षी प्रजापति,प्राची कुशवाहा,दीपांशी नामदेव,सपना सेन,सुनील कुमार सोनी,शिवानी सोनी, सत्यम बोपचे,मेनका चौधरी,पुरोहित कुमार रैकवार,रेशमा विश्वकर्मा,राखी विश्वकर्मा,प्रियंका वर्मा, राजा भाई साकेत, सेजल कोल,रोमा देवी साकेत, आकृति सिंह पटेल,रन्नु सिंह,अर्जुन सिंह कुशवाहा,आदर्श गर्ग शामिल हैं।



स्टूडेंट के चयन पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो.बी.ए.चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ.हर्षवर्धन,प्रो.आर.एस. त्रिपाठी,बायोटेक डीन डॉ.जी.पी. रिछारिया,बायोटेक विभागअध्यक्ष डॉ.कमलेश चौरे,ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा ने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्टूडेंट्स ने अपने चयन का श्रेय एकेएस विश्वविद्यालय के अपने फैकल्टी के समुचित कैरियर मार्गदर्शन को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here