Satna News : सतना की बेटी सतरूपा ने 71किलोग्राम वर्ग में हासिल किया दसवां स्थान

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

Satna News : जो चाहते हो देखना मेरी उड़ान को, जरा और ऊंचा करो आसमान को,यह कर दिखाया है एकेएस विश्वविद्यालय की एम.ए.योग विभाग में फर्स्ट ईयर में अध्यनरत छात्रा शतरूपा कुशवाहा ने। सतरूपा ने एसोसिशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटी के तत्वाधान मे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जो वेस्ट जोन वेट लिफ्टिंग महिला वर्ग की प्रतियोगीता है जिसमे उन्होंने 71 किलोग्राम वर्ग में दसवां स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता आदिकवि नैना राजा मंहेंद्र वर्मन विश्वविद्यालय,आंध्रप्रदेश मे आयोजित थी।

फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

प्रतियोगिता 9/12/23से 12/12/23 तक आयोजित हुई ।जिसमे एकेएस विश्वविद्यालय की एम.ए. योगा,प्रथम वर्ष की छात्रा सतरूपा कुशवाहा ने 155 किलोग्राम भार उठाकर 71 किलोग्राम वर्ग में दसवां स्थान हासिल किया। उन्होंने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मे अपनी जगह सुनिश्चित की । प्रतियोगिता की अगली कड़ी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हिमांचल प्रदेश मे दिनांक 07/02/24 से 09/2/2024 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रतिस्पर्धा के लिए शतरूपा कुशवाहा निरंतर लगन, मेहनत और दक्षता बढ़ाने की दिशा में पसीना बहा रही हैं।

एकेएस विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व अर्जित करने के बाद सतरूपा को विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी खेल अधिकारी सुनील पांडे, विभाग अध्यक्ष डॉ दिलीप तिवारी और विश्वविद्यालय के समस्त जनों ने विजय का वरण करने की शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि सतना जिले मे पहली बार किसी वूमेन एथलीट को मिली है।

शतरूपा ने यह कीर्तिमान भारोत्तोलन की प्रतियोगिता मे हासिल किया है। शतरूपा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के आशीर्वचनों को दिया है। उनके खेल निखार में स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील पांडे और अन्य कोचों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here