Satna News :जिले के सभी मंदिरों में 22 जनवरी तक आयोजित होगा राम कीर्तन

फ़ोटो : स

सतना,मध्यप्रदेश।। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शासन स्तर से जारी किये गये हैं। जिसके तारतम्य में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में 22 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गरिमापूर्वक मनाने के आवश्यक निर्देश नगरीय एवं जनपद स्तरीय निकायों के प्रमुखों को दिये हैं।

फ़ोटो : सतना टाइम्स डॉट इन

भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के प्रत्येक मंदिर में 16 जनवरी से 22 जनवरी तक जन-सहयोग से राम कीर्तन का आयोजन कराया जायेगा। समस्त मंदिरों, पवित्र नदियों, जलाशयों में दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। हर घर में दीपोत्सव के लिये आमजन को जागृत किया जायेगा। नगरों तथा गाँव में मौजूद राम मंडलियों को मोहल्लों तथा गाँव में स्थानीय कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया जायेगा। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समितियों द्वारा धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर 22 जनवरी को भंडारों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार सभी शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। समस्त शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जायेगी।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने निर्देश दिये हैं कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जाये। जिसके अंतर्गत गायन, कथावाचन, रामरक्षा स्त्रोत, रामचरित मानस पाठ पर प्रतियोगिता आयोजित की जाये। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगा।

Image credit by social Media

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शासन स्तर से अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गतिविधियों के संबंध में दिए गए निर्देशों के तारतम्य में जिले के सभी अनुवभिगीय अधिकारी राजस्व को संबंधित अनुभाग के मंदिरों के पुजारी, महात्माओं, साधु-संतों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्देशों के अनुरूप कार्य करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्हाने कहा है कि मीटिंग में अनुभाग लेबल के सभी अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से जन अभियान परिषद को भी शामिल करेंगे। शासन के निर्देशों के अनुक्रम में आपके द्वारा की जाने वाली तैयारी की रूपरेखा की जानकारी से जिले को भी अवगत कराना होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here