Satna News :लिफ्ट देने के बहाने भाजपा नेता ने नाबालिग युवती से की छेड़छाड़, गिरफ्तार, पार्टी ने भी किया निष्कासित

Satna News :लिफ्ट देने के बहाने एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सतना बीजेपी के सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है. वहीं, बीजेपी ने कल्याण सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया है.

Image credit by social media

सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी छात्रा इंदिरा कन्या महाविद्यालय सतना में स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। शनिवार को वह कालेज जाने के लिए निकली।

 

उसके स्वजन उसे पहुंचाने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच भाजपा नेता और भाजपा सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंचा। उसने छात्रा को कालेज छोड़ने की पेशकश की, छात्रा के परिजन कल्याण सिंह से परिचित थे। इस वजह से उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं हुआ और वे भी बेटी को उसके साथ उसके वाहन बोलेरो से भेजने को राजी हो गए।


इसे भी पढ़े – Maihar News :लापरवाही से चली गयी बुजुर्ग की जान,जनिये क्या रही वजह!



इसे भी पढ़े – MP News :घर पर सजी बारात और दहेज का लालची दूल्हा हुआ फरार!


गाड़ी में की अश्लील हरकतें

कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने उसकी हरकत का विरोध किया और अपने स्वजन को फोन लगा दिया। उसने स्वजन को भाजपा नेता की करतूतें बताईं और फिर सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। टीआइ सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपित भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ धारा 354,354(क)(1)(i) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत प्रकरण दर्ज।सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी कल्याण सिंह को किया गिरफ्तार।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

पार्टी ने किया निष्काषित

Image credit by social media

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष से हटाते हुए प्राथमिक सदस्यता से भी किया निष्काषित ।

Exit mobile version