Ranbir Kapoor Alia Bhatt Reception: रणबीर-आलिया ने कपूर सिस्टर्स के साथ यूं की मस्ती, दुल्हन के लुक से लेकर पार्टी थीम तक देखे रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स

नई दिल्ली, जेएनएन। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के बाद अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। जिसे उन्होंने शनिवार को अपने घर वास्तु में होस्ट किया। शादी की तरह ही रिसेप्शन भी काफी प्राइवेट था, जिसमें घरवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी के बाद रविवार को अब इसकी इनसाइड पिक्चर्स सोशल मीडिया में सामने आई हैं। जिसमें न्यूली वेड कपल और कपूर सिस्टर्स खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ पार्टी की थीम भी पता चल गई है।

करिश्मा कपूर ने रविवार को अपने इस्टाग्राम पर रिसेप्शन की फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वह अपने भइया और भाभी के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। सेल्फी में आलिया ने रणबीर कपूर के कंधे पर हाथ रखा और दूसरे हाथ में गिलास पकड़ा हुआ है। वह करिश्मा और रणबीर के बीच में खड़ी हैं। रिसेप्शन पार्टी में आलिया ने शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहना है और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है। वहीं रणबीर पार्टी में सफेद शर्ट, प्रिंटेड ब्लू टाई, जैकेट और पैंट पहने नजर आए। इस दौरान करिश्मा ब्लैक और व्हाइट कलर के आउट फिट में दिखाई दीं।

तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने इसे कैप्शन दिया, “मिस्टर एंड मिसेज रणबीर कपूर के लिए ढेर सारा प्यार।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैक में लिखा, “मेरे भाई की शादी।”

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी रिसेप्शन पार्टी की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपने भाई के साथ सेल्फी लेते हुए दिखी। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के लाइटिंग थीम को बताते हुए लिखा, “पर्पल।” पार्टी में ज्यादातर गेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट के आउटफिट में नजर आए। जिससे यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेडिंग रिसेप्शन की थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखी गई थी। 

वहीं एक और तस्वीर में वह अपनी मां नीतू कपूर और कजिन करिश्मा कपूर के साथ पोज करती हुई नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “क्या रात थी।”

आलिया भट्ट की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने भी रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से एक फोटो में आकांक्षा और आलिया भट्ट एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए।

इस रिसेप्शन पार्टी में परिवार के सदस्य सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी, करिश्मा कपूर, आदर जैन और अरमान जैन शामिल हुए। इनके अलावा इंडस्ट्री से शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अयान मुखर्जी, श्वेता बच्चन, शकुन बत्रा, रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी, लव रंजन और उनकी पत्नी अलीशा वैद, आदित्य रॉय कपूर, आदित्य सील, जूनो चोपड़ा, प्रीतम चक्रवर्ती भी पार्टी का हिस्सा बने। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here