NSUI ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, घेराव में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पुलिस ने दौड़ाया

सतना- शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, छात्रवृत्ति, शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दो को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई।

जिसके चलते पुलिस को लाठियां भाजनी पडी। जिसके कारण कई कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पथराव के कारण जहां कई मीडियाकर्मियों को चोटें आई तो वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पहले तो प्रशासन-पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था।

इसी बीच एनएसयूआई के पदाधिकारी बैरिकेट्स पर चढ़ गए और इसी दौरान पथराव हो गया। जिसके चलते स्थिति बिगड़ गई। वहीं करीब आधा सैकड़ा एनएसयूआई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। एनएसयूआई के पूर्व आव्हान प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा रहा। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए एसएएफ की 2 कंपनी के 150 जवान सहित 3 सौ पुलिस जवानों की मौजूदगी रही। एनएसयूआई के कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेटिंग की। जिसके चलते कलेक्ट्रेट मार्ग में जाम की स्थिति रही।

पथराव के दौरान महिला पुलिस कर्मी को लगा पत्थर

वहीं पुलिस ने किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए आंसू गैस, वाटन कैनन समेत तमाम इंतजाम किए थे। निर्धारित समय से करीब दो घंटे के विलंब से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। रामना टोला स्थित रामलीला मंच से एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों ने मुद्दो को लेकर घेरते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एनएसयूआई के इस कार्यक्रम में सतना समेत रीवा और सीधी जिलों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here