SATNA TIMES: नमन ने बढ़ाया सतना का मान – लायंस क्लब

सतना।।अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड ने सतना के नमन उपाध्याय और सचिन सिंह तोमर वर्ल्ड कप जापान के लिए भारतीय दल में चयनित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

लायंस पीआरओ लायन राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुडो इंटरनेशनल के जापान में होने जा रहे वर्ल्ड कप के सलेक्शन ट्रायल में सतना के नमन उपाध्याय और सचिन सिंह तोमर ने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। इस अवसर पर आलोक त्रिपाठी, पवन मलिक, एड. मकसूद अहमद, विजय सिंह, संतोष सक्सेना, जयकुमार जैन, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र सेन, जसविंदर सिंह भाटिया बब्बल, राजेश अग्रवाल, सागर अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, शैलेंद्र त्रिपाठी, सौरभ सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, कैलाश अहिरवार, संजय मिश्रा, सुरेश कुशवाहा, रमेश चंद्र शुक्ला, नितिन मोर्डिया, निलेश पाठक, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राम सुजान कुशवाहा, विनायक तिवारी, कुमार मनीष, राकेश रैकवार, आदि लायंस सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here