Satna News : म.प्र. स्थापना दिवस के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की पत्नियों ने खेलों में दिखाये जौहर

सतना ।।जिलेभर में पदस्थ विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित उनकी पत्नी एवं बच्चों को पहली बार सार्वजनिक रूप से खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला। अवसर था मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 7 नवंबर तक श्रृंखलाबद्ध आयोजित कार्यक्रमों में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके बच्चों तथा परिजनों की खेल प्रतियोगिता का। सुबह 9 बजे से ही बच्चे और महिलाएं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना-अपना पंजीयन कराने चौपाटी सिविल लाइन के पार्क में पहुंच चुकी थीं।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, लंगड़ी दौड़, रस्साकशी, बोरा दौड़ की पुरुष वर्ग, महिला वर्ग और बालक-बालिका वर्ग की पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कलेक्टर अनुराग वर्मा भी अपने परिवार के साथ चौपाटी पहुंचे और खेलकूद में भाग ले रहे अधिकारी-कर्मचारियों के परिवारजनों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़े – भारत में कब से शुरू होगी Twitter ब्‍लू की पेड सर्विस, एलन मस्‍क ने दिया जवाब,जाने क्या कहा एलन मस्क ने

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत गौरव शर्मा, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी पुनीत शर्मा, अभय द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी, पीटीआई धीरेंद्र सिंह ने भी खेल प्रतियोगिता के आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here