Maihar News :अपर कलेक्टर ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Maihar News :अपर कलेक्टर मैहर ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Photo credit by Google

Maihar News :राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के कार्य में खरीद किये गये गेहूं का भंडारण वेयरहाउस में किया जा रहा है। परिवहन और भंडारण के कार्य की व्यवस्थाओं को जांचने अपर कलेक्टर मैहर शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को विकासखंड अमरपाटन के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

Maihar News :अपर कलेक्टर मैहर ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Photo credit by satna times

उन्होने अपर्णा वेयरहाउस, सीता वेयरहाउस, अनंतश्री वेयरहाउस और दुलरिया वेयरहाउस मौहरिया लालन अमरपाटन का निरीक्षण कर गेहूं भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर ने वेयरहाउस के संचालकों और कर्मचारियों को खाद्यान्न का रख-रखाव सही ढंग से और अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here