SATNA TIMES : मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया 10 बिस्तरों का icu वार्ड जनता को समर्पित

सतना।।सतना जिला के मैहर सिविल अस्पताल को एक नई सौगात मिली है। यहां 10 बिस्तरों का आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो चुका था जिसे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने फीता काटकर

लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित। जिसमें नई अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गई है। अस्पताल में ये सुविधा मिलने से गंभीर मरीजों का उपचार यहां संभव हो सकेगा। मरीजों को उपचार के लिए सतना, जबलपुर, रीवा व नागपुर सहित अन्य बड़े जगहों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सिविल अस्पताल में 10 बिस्तरों का आईसीयू वार्ड बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी यह एक बड़ी सौगात है। आईसीयू वार्ड निर्मित होने से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। साथ ही अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित इस आईसीयू वार्ड की सुविधा से सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और सुदृढ होगी, मैंहर विधायक नारायण त्रिपाठी जहां मैहर सिविल अस्पताल को रोज- रोज नई सौगात देने पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुई अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं उसी के फल स्वरुप मैहर में 80 लाख की लागत से 10 बिस्तरों अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड जिसमेआईसीयू वार्ड में 10 icu बेड,10 मल्टी पारा मॉनिटर,10 इंफ्यूजन पम्प,3 वेंटिलेटर,सेंटर नर्सिंग मोन्टीरिग सिस्टम,एयर फ़िल्टर मशीन, Ecg मशीन,डिफबलेटर मशीन,C pap मशीन,Bye pap मशीन की सुविधा मैंहर अस्पताल को मिली है ये आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है जिसे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी जनता जनार्दन को अर्पित किया। तो वही मैहर क्षेत्र की जनता जनार्दन की तरफ से मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है कि इस तरह की जनकल्याणकारी सुविधाओं को मैहर वासियों को प्रदान करने के लिए तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि आपने मैहर की जनता जनार्दन को 10 बिस्तरों का आईसीयू वार्ड समर्पित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here