Lok Sabha Election 2024 :झारखंड से सीएम मोहन यादव ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- जमानत जब्त हो जाएगी

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड से सीएम मोहन यादव ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- जमानत जब्त हो जाएगी
Photo credit by Google

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला और उसे सनातन विरोधी बताया। साथ ही वापस से भाजपा सरकार के आने का दावा करते हुए कहा कि 2019 में राम को लाए और अब 2024 में कृष्ण को लाएंगे, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड से सीएम मोहन यादव ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- जमानत जब्त हो जाएगी
Photo credit by Google

उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि इस चुनाव में सनातन का विरोध करने वालों की जमानत जब्त होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को चतरा के हंटरगंज में राम नारायण पल्स टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता और संस्कृति से अब खिलवाड़ नहीं होगा। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा विलंब से पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ झारखंड के प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

मोहन यादव ने कहा कि 2019 में आपका वोट का कीमत मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाकर और कोविड का टीका लगाकर वापस कर दिया। ठीक इसी प्रकार आपका एक-एक वोट 2024 के लिए मथुरा में कृष्ण मंदिर का निर्माण कर सभी सनातनियों को लौटा दिया जाएगा। अब फिर उन्हें मौका दें।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देश का हनुमान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चतरा लोकसभा से आप सभी ने स्थानीय प्रत्याशी की मांग को प्रधानमंत्री मोदी ने सुना और कालीचरण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने भारी जनसभा से पूछा आप सभी को स्थानीय प्रत्याशी मिला है तो आप सब खुश हैं ना। अब आप लोग कालीचरण सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाएं और प्रधानमंत्री मोदी जी के 400 के सपने को पूरा करें।

मोदी ने 10 वर्षों में देश की दिशा बदली

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के 10 साल के शासन काल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपने शासन में भारत की 70 साल की समस्याओं को सुलझाने का काम किया है।

मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में देश की दिशा बदलने का काम किया है। शिक्षा नीति के जरिए उन्होंने भारत और सनातन के गौरव से भरे अध्याय से बच्चों को परिचित कराने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here