Live Indore Rangpanchami Ger 2024: अब पहुंची हिंद रक्षक गेर, एक घंटे रूककर रवाना हुए मुख्यमंत्री, मोहन यादव बोले- गौरवशाली परंपरा को मान देने आया हूं

Rangpanchami Ger 2024: इंदौर सालों पुरानी परंपरा को निभाते हुए शनिवार को शहरवासी रंगपंचमी पर गेर में रंगों से सराबोर हुए। सुबह 10 बजने के साथ ही आसपास विभिन्न हिस्सों से लोगों का हूजुम शहर की हृदयस्थली राजवाड़ा पर उमड़ने लगा था। रंगपंचमी की गेर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव करीब दोपहर 12 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों के साथ जमकर होली खेली। करीब एक घंटे तक इंदौर की गेर में रूककर मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर से रवाना हो गए। इस दौरान वह लोधीपुरा से शकर बाजार तक एक किमी लगभग साथ रहे।

आज इंदौर में “गेर” में शामिल हो रहा हूँ।

मेरी ओर से प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की हार्दिक बधाई!#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh

pic.twitter.com/QKoaGRN1TI

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar)

Exit mobile version