दिवाली में सफाई करते समय ये चीजें मिलना होता है अतिशुभ, समझ जाएं मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा,जाने

Satna Times : दिवाली या दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के पहले लोग घर या ऑफिस की साफ-सफाई करते हैं। मान्यता है कि साफ-सफाई वाले स्थान पर ही मां लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की सफाई में कुछ चीजों का मिलना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि मां लक्ष्मी की आप पर कृपा है। जानें किन चीजों का दिवाली की सफाई में मिलना माना गया है शुभ-

पर्स में रखे पैसे- दिवाली की सफाई में अगर अलमारी, पर्स या जेब में पैसे रखे मिल जाए तो शुभता का संकेत होता है। मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी की कृपा संकेत है। इस पैसों का उपयोग धार्मिक कार्यों में करने से जीवन में बरकत आती है।

मोर पंख या बांसुरी- मोरपंख या बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं। भगवान श्रीकृष्ण विष्णुजी के अवतार माने गए हैं। अगर दिवाली की सफाई में मोरपंख या बांसुरी मिले तो समझना चाहिए कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आप पर आशीर्वाद है।

यह भी पढ़े – विवादित बयान को लेकर हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी ने जलाया मंत्री बिसाहुलाल का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे,उठायी इस्तीफे की मांग

शंख या कौड़ी- दिवाली की सफाई में शंख या कौड़ी का मिलना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। सफाई में मिली शंख या कौड़ी धन स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

चावल या अक्षत- अगर दिवाली की सफाई में कहीं रखे हुए चावल मिल जाएं और आपको याद भी न हो तो इसे बेहद शुभ माना गया है। चावल या अक्षत का मिलना जीवन में सुख-समृद्धि व बरकत का संकेत देता है। अक्षत का संबंध मां लक्ष्मी व शुक्र ग्रह से माना गया है।

यह भी पढ़े – Rhea Chakraborty ने जेल से रिहा होते वक्त कैदियों के लिए किया था यह काम, जाते वक्त यह कह कर गयी रिया

लाल कपड़ा– मां लक्ष्मी को लाल रंग अतिप्रिय है। दिवाली की सफाई में लाल रंग का कोरा कपड़ा मिलना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह जीवन में खुशियों की सौगात आने का संकेत देता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर www.satnatimes.in दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here