अगर लिपस्टिक लगाने के बाद फटे दिखते हैं होंठ तो अपनाएं ये टिप्स

अगर लिपस्टिक लगाने के बाद फटे दिखते हैं होंठ तो अपनाएं ये टिप्स
Photo credit by Google

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हमें इन्टरनेट पर काफी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। रोजाना से लेकर हैवी मेकअप के ज्यादा लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं शेड से लेकर लिपस्टिक लगाने के तरीके में कई चीजों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

अगर लिपस्टिक लगाने के बाद फटे दिखते हैं होंठ तो अपनाएं ये टिप्स
Photo credit by Google

स्किन टोन के हिसाब से भी लिपस्टिक के शेड को चुनना बेहद जरूरी होता है। चिन लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ फटे हुए नजर आने लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिसकी मदद से लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ फटे हुए नजर नहीं आएंगे।

blush pink lips


लिप्स को मॉइस्चराइज करने के कई तरीके होते हैं। इसके लिए आप दिन में 3 से 4 बार तक लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं तो आप स्किन केयर रूटीन के दौरान लिप ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ऑयल को आप दिन में 2 से 3 बार तक लगायें।

लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स को कैसे हाइड्रेट करें?

कई बार लिपस्टिक में मौजूद केमिकल भी होंठों को ड्राई कर देते हैं। इसके लिए अब हम बार-बार लिपस्टिक हटाकर लिप्स को हाइड्रेट नहीं कर सकते हैं। तो इसके लिए आप लिपस्टिक के साथ लिप ऑयल को मिक्स कर सकती हैं और ब्रश की मदद से इसे होंठों पर लगा सकती हैं।

लिपस्टिक को फ्लॉलेस लुक कैसे दें?

subtle lip colours

लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप लिप्स को हाइड्रेटेड और प्लंपी लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप मैट की जगह ग्लॉसी लिप लुक चुन सकती हैं। आप चाहे तो लिप्स पर मैट लिपस्टिक को लगाकर ऊपर से लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को आप लिप्स के बीच में लगायें और उंगलियों की मदद लेकर लिप्स पर अच्छी तरह से फैला लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here