Singrauli News :जिले में एक साथ तीन प्रशासनिक अधिकारियों कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त का हुआ तबादला, चर्चाओं का बाजार गर्म

सिंगरौली,मध्यप्रदेश।। लोकसभा चुनाव के तिथि घोषित होने के 12 घण्टे के पूर्व जिले अधिकारियों में भारी फेर बदल हुआ है। कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त का तबादला किये जाने पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। हालांकि एसपी का सिंगरौली से जाना तय था। लेकिन कलेक्टर एवं निगमायुक्त का अचानक तबादले ने चर्चाओं को गर्म बना दिया है।

Photo credit by social Media

दरअसल कलेक्टर अरूण परमार का तबादला अचानक हो गया। अनुमान लगाया जा रहा था की कलेक्टर चुनाव कराने के बाद ही यहां से जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री के सिंगरौली दौरा कार्यक्रम के बाद कलेक्टर के तबादला को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही चर्चाएं है कि पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का जिले में दो दिवसीय दौरा हुआ था। जहां उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संबंधी मंजूर निर्माण कार्यो का समीक्षा किये थे।

कई काम काज की प्रगति न्यून होने पर नाराजगी जाहिर की थी। शायद यही नाराजगी भारी पड़ गई। उधर मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अधिवक्ताओं ने भी कलेक्टर, एसपी के खिलाफ नारेबाजी कि ये थे। वही एसपी का जाना पहले से ही तय था। इधर निगमायुक्त का तबादला भी चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है। अनुमान था कि लोस चुनाव तक निगमायुक्त रहेंगे। आज अचानक उनके तबादले का भी खबर सुन लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।

Exit mobile version