Satna News :कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला विधायक के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज

सतना,मध्यप्रदेश।। सतना जिले की महिला विधायक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेता पर अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाथी सेक्टर का है।रैगांव विधायक कल्पना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के हाथी सेक्टर में जनसंपर्क के दौरान मनोज बागरी बबलू और उनके कुछ समर्थक शराब पीकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए और विरोध करने लगे।

Image credit by social media

जब वह गाड़ी से नीचे उतरीं तो हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। वहीं उनकी महिला असिस्टेंट के साथ भी धक्का मुक्की की गई।महिला विधायक ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी मनोज बागरी भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं और दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं।

वह विधानसभा चुनाव की टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं।बहरहाल एक महिला विधायक के साथ अभद्रता से जुड़ा हुआ मामला सामने आने पर पुलिस भी जांच कर रही है। विधायक कल्पना वर्मा ने सिविल लाइन थाने जाकर मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक 

बीजेपी मध्यप्रदेश ने किया ट्वीट, कमलनाथ और कांग्रेस पर साधा निशाना

 

Exit mobile version