Chitrakoot :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण

Image credit by satna times

सतना,मध्यप्रदेश।। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि धैर्य और संयम के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा करना ही राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की पवित्र धार्मिक नगरी में श्री बलराम देशिक संस्कृत विद्यापीठ द्वारा संचालित प्रियंबदा बिड़ला वैदिक एवं संस्कृत विद्यालय हमारी संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा।

Image credit by satna times

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल चित्रकूट के नयागांव में आचार्य आश्रम के समीप नवनिर्मित प्रियंबदा बिड़ला वैदिक एवं संस्कृत विद्यालय के भव्य भवन के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संस्कृत विद्यालय नयागांव का भवन निर्माण विंध्या टेली लिंक्स लिमिटेड के सीएसआर मद से किया गया है।

Image credit by satna times

इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश शर्मा, चित्रकूट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, उषा चौधरी, नीलांशु चतुर्वेदी, विंध्या टेली लिंक्स के रमेश सिंह, उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी, संकल्प सिंह, पुष्पराज बागरी सहित रीवा, सतना, मैहर, कटनी, छत्तीसगढ़ से आए हुए गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।


इसे भी पढ़े – Maihar News :उप मुख्यमंत्री का मैहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


आचार्य आश्रम नयागांव के पूज्य श्री डॉ बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज, वरुण प्रपन्नाचार्य जी महाराज, चित्रकूट के साधु-संतों की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वैदिक मंत्रो और श्लोक के बीच विधि विधान पूर्वक वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण किया। उन्होंने संस्कृत विद्यालय के प्रत्येक पठन कक्षों में जाकर पठन-पाठन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार को इतना बड़ा जनादेश दिया है। यह जनादेश जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश को देश का विकसित और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही विंध्य क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे बेहतर और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने का संकल्प भी पूरा होगा।


इसे भी पढ़े – Satna News :छोटी सी मोबाइल की दुकान का 19 लाख रूपए का बिल देखकर उपभोक्ता के उडे होश


उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में धार्मिक, वाइल्डलाइफ, पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। चित्रकूट की पावन धरती पर जहां श्री राम के चरण पड़े, वहां की धरती पर बहुमूल्य खनिज, लाइमस्टोन, हीरे जवाहरात, बॉक्साइट जैसी संपदा मौजूद है। उन्होंने कहा कि कल ही नर्मदा घाटी विकास के अधिकारियों के साथ बरगी की नहर मैहर और सतना लाने के प्रयासों की समीक्षा बैठक हुई है। नर्मदा का पानी मंदाकिनी नदी तक सीधा नहीं ला सकते, इसलिए बांध बनाकर पयस्वनी नदी तक पानी छोड़ा जाएगा। पयस्वनी नदी के पानी से मंदाकिनी को सदानीरा बनाया जाएगा।

Image credit by satna times

उन्होंने कहा कि यह विधि का विधान ही है प्रदेश सरकार में नई जिम्मेदारी संभालते ही मैहर, चित्रकूट के पवित्र धार्मिक स्थल और सनातन संस्कृति के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।आचार्य आश्रम के स्वामी श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि हमारे जीवन में पवित्र मन से किए गए सभी संकल्प भगवत कृपा से अवश्य पूरे होते हैं। उन्होंने संस्कृत विद्यालय के 1982 में स्थापना काल से अब तक की प्रगति का रेखांकन करते हुए संस्कृत विद्यालय की स्थापना और भवन निर्माण के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल को संस्कृत भाषा में रचित अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ला के साथ आचार्य आश्रम की यज्ञशाला में हवन पूजा भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here