Ayushmann Khurrana :काश! मैं भी लड़का होती’, कोलकाता डॉक्टर के रेप-मर्डर केस पर आयुष्मान खुराना की कविता, कलेजा चीर देगा हर शब्द

हाल ही में कोलकाता का आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में खूब हंगामा देखने को मिला था, जहां एक महिला डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जान से मार दिया गया। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। जगह-जगह इस बात की ही चर्चा हो रही है। इस बीच आयुष्मान खुराना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कविता सुनाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस कविता को सुनकर किसी का भी दिल कचोट उठेगा। आयुष्मान ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बीच एक कविता सुनाई, जिसे सुन हर कोई सिहर उठेगा।

आयुष्मान खुराना का वीडियो वायरल
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह यह कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की यह कविता अब हर जगह तेजी से वायरल हो रही है और लोगों ने इस कविता के हर शब्द की खूब सराहना भी की है। अभिनेता की कविता की शीर्षक है, ‘काश! मैं भी लड़का होती’

कविता इस प्रकार है…

मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती।
झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती सारी रात दोस्तों के साथ फिरती,
काश मैं भी लड़की होती।

कहते सुना है सबको कि लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ सशक्त बनाओ।
और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती,
काश मैं भी लड़का होती।

36 घंटे का कार्य दुश्वार हुआ, बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ, पुरुष के वहशीपन से साक्षात्कार हुआ।
काश! उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती।
काश मैं ही लड़का होती।

कहते हैं सीसीटीवी नहीं था, होता भी तो क्या होता।
एक पुरुष सुरक्षाकर्मी जो उस पर नजर रखता, उसकी नजर भी कितनी पाक होती?
काश में एक लड़का होती।
अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती।

ये है पूरा मामला
शुक्रवार 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला पीजीटी डॉक्टर का शव मिला था। गुरुवार रात वह ड्यूटी पर थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले एक से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here