विदेश

SATNA TIMES:रूस को इतना कमजोर कर देंगे कि लड़ने लायक न रहे, यूरोपियन यूनियन ने बताई प्लानिंग

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने के लिए यूरोपियन यूनियन लामबंद हो चुका है।

यूरोपियन यूनियन ने कहा गहै कि रूस को इतना कमजोर कर देंगे कि वो लड़ने लायक नहीं रह जाएगा। गुरुवार को यूरोपियन कमिशन के प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि हम रूस को आर्थिक आधार और आधुनिकीकरण की उसकी क्षमता पर कमजोर करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ में रूसी संपत्तियों को फ्रीज कर देंगे और बाजार में रूसी बैंकों की पहुंच को रोक देंगे। प्रतिबंधों के पहले पैकेज की तरह, हम भागीदारों और सहयोगियों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। लेयेन ने आगे कहा कि आज के बाद हम यूरोपीय नेताओं को उनकी स्वीकृति के लिए बड़े पैमाने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एक पैकेज पेश करेंगे। इसके अलावा हम प्रमुख प्रौद्योगिकियों और बाजारों तक उनकी पहुंच को रोक के रूसी अर्थव्यवस्था के रणनीतिक क्षेत्रों को टारगेट करेंगे।

यूक्रेन पर हमला करने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा और प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

आज सुबह कीव, खार्कीव, ओडेसा और यूक्रेन के अन्य शहरों में बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। वहीं, दुनिया के कई देशों के नेताओं ने रूसी आक्रमण की निंदा की जिससे बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता है और यह (हमला) यूक्रेन की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर सकता है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button