स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर करेंगे उनकी प्रतिमा का अनावरण: मैहर विधायक
सतना।।मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल के व्यापम चौराहे में विन्ध्य के गौरव राजनीति के चाणक्य पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लंबे समय से रस्सी से जकड़ कर रखा गया है, आज तक इस मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका, जबकि पूर्व में बार बार मेरे द्वारा मूर्ति का अनावरण कराए जाने की मांग की गई है, MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक
लेकिन आजतक सरकार द्वारा यह कार्य नही हो सका. यह बात स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी को चाहने वालो के दिलो में खटक रही है और उन्हें चिढ़ाती भी है। इसलिए मेरी तमाम विंध्यवासियो से अपील है कि आगामी 4 मार्च को तमाम विंध्यवासी भोपाल के व्यापम चौराहे में पहुँचकर विन्ध्य की शान स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण करें।
MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए डाऊनलोड करें सतना टाइम्स ऐप, इस लिंक पर करें क्लिक
स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर करेंगे उनकी प्रतिमा का अनावरण: नारायण त्रिपाठी @NarayanMlaBjp @ASinghINC @ChouhanShivraj pic.twitter.com/DPhGGciCtk
— JAYDEV VISHWAKARMA (@jaydev198) March 2, 2023
मेरा सभी से आग्रह है कि यह कार्य हम सभी विंध्यवासियो को जात-पात,धर्म, मजहब, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करना है, इसलिए आप सभी की गरिमामय उपस्थिति अनिवार्य है।