Satna में ठंड बढ़ी तो शहर में जल उठे सरकारी अलाव,यात्रियों को मिली कंपकंपाती ठंड से राहत

सतना। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मंडोस का असर विंध्य के मौसम में भी दिखाई देने लगा है। उत्तर से आ रही बफीर्ली हवाओं के कारण अगहन की आिखरी रात जमकर ठिठुरी। न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सीजन मे अब तक का सबसे कम रहा। वहीं गुरुवार को पूस की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई।


न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे जाने के कारण सुबह लोगों को जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। हलांकि दिन चढ़ने के साथ सूरज ने तेवर दिखाए और दोपहर गुनगुनी धूप निखरी। जिससे दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से धूप का असर कमजोर हो गया और शाम होते ही एक बार फिर पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़े – उप पंजीयक के करतूतों की जांच के लिए टीम गठित असिंचित जमीन से जुड़ा है मामला

नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था
कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को शहर के चार सार्वजनिक स्थानों मे आलाव जलाने का निर्णय लिया। महापौर योगेश ताम्रकार व निगमायुक्त राजेश शाही ने शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में अलाव जलाकर शहर में इसकी शुरूआत की। फिलहाल नगर निगम प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड परिसर, जिला अस्पताल परिसर एवं जगतदेव तालाब में अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई है। नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों में आलाव जलाए जाने से रात में ठंड से ठिठुर रहे मुशाफिरों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े – कशिश ठाकुर से ब्रेकअप के बाद दिखीं Urfi Javed, चाबी वाली ड्रेस पहने एक्ट्रेस पर टूट पड़े ट्रोल्स


बदलेगा मौसम बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव शुरू हो गया है। गुरुवार को आसमान में बादलोें का मकड़जाल छाया रहा। चक्रवात के असर से विंध्य में इस सप्ताह बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 12 व 13 दिसंबर को बादल छाएगे और सतना सहित पूरे विंध्य में बारिश हो सकती है।

Exit mobile version