Satna News Today : मध्य प्रदेश का सतना जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं सामने आती है। लगातार बढ़ रही आपराधिक मामले को लेकर पुलिस भी चिंतित है। यह उनके लिए गंभीर विषय भी बनता चला जा रहा है। लोग चंद घंटे के लिए भी घर पर ताला लगा कर बाहर जाना सेफ नहीं समझते।
हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद है।ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब अज्ञात बदमाशों ने महिला के सूने घर को अपना निशाना बनाया।
दरअसल, मामला शहर के वार्ड नंबर 4 बगहा का है। जब अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के सोने घर में चोरी की। इस दौरान चोरों ने 79,000 की नगदी और जेवर पर कर दिए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी का पता सुबह चला जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर के दरवाजों का ताला टूटा हुआ देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस
इसके बाद फौरन थाने में इसकी खबर की गई। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बता दें कि घर की मालकिन शशि त्रिपाठी जबलपुर गई थी और इस घर में वह अकेली रहती हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाशों को देखा है, जिसके लिए मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया है।
आरोपियों की तलाश शुरू
प्रारंभिक जांच में 79000 नगद सोने की बालियां, चांदी की पायल समेत कुल ₹50000 के गहने चोरी होने की बात सामने आई है। खबर मिलते ही शशि त्रिपाठी जबलपुर से वापस लौट आई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।